यूपी वोटर लिस्ट, प्रयागराज और साहिबाबाद में सबसे ज्यादा बढ़े नए मतदाता

 लखनऊ

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दिया है। यूपी के वोटर लिस्ट से 2.05 करोड़ मतदाताओं के नाम अलग-अलग आधार पर काट दिए गए हैं। वोटर छंटनी का यह आंकड़ा दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या से भी करीब 30 फीसदी ज्यादा है। दिल्ली विधानसभा के लिए 2025 के चुनाव में जारी वोटर लिस्ट में कुल 1.55 करोड़ मतदाता थे। एसआईआर से पहले यूपी में 15.44 करोड़ वोटर थे, जिनकी संख्या अब 13.39 करोड़ रह गई है। उत्तर प्रदेश में 2027 के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में व्यापक कांट-छांट के राजनीतिक असर के चर्चे शुरू हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) ने शुक्रवार को लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन के दौरान एसआईआर से जुड़े आंकड़े साझा किए और अंतिम मतदाता सूची के बारे में गौर करने लायक बातें बताई। अक्टूबर में एसआईआर की शुरुआत से पहले यूपी में 15.44 करोड़ वोटर थे। जनवरी में एसआईआर के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 12.55 करोड़ मतदाताओं के नाम बचे थे। 2.89 करोड़ नाम काट दिए गए थे। 2.89 करोड़ लोगों में 2.17 करोड़ लोग दूसरी जगह शिफ्ट, 46 लाख लोग मृत और 25.47 लाख लोग एक से ज्यादा बूथ की मतदाता सूची में दर्ज पाए गए थे। आज जारी अंतिम मतदाता सूची में 13.39 करोड़ वोटर हैं, यानी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 84 लाख से ज्यादा वोटर बढ़े हैं।

बढ़ कई पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर और फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या
चुनाव अधिकारियों के द्वारा जारी आंकड़े में ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट के बीच पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर और पहली बार वोटर बने लोगों की संख्या में ठीक-ठाक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ड्राफ्ट लिस्ट में पुरुष वोटर 6.88 करोड़ थे, जो फाइनल लिस्ट में 7.30 करोड़ हो गए हैं। महिला भी 5.67 करोड़ से बढ़कर 6.09 करोड़ हो गई हैं। थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 4119 से बढ़कर 4206 तक पहुंच गई है। 18-19 साल के वोटर यानी पहली बार मतदाता बनने जा रहे नौजवानों का नंबर 3.33 लाख से बढ़कर 17.83 लाख हो गया है।

प्रयागराज जिला और साहिबाबाद विधानसभा सीट पर बढ़े सबसे ज्यादा वोटर
चुनाव आयोग ने यह भी बताया है कि वो पांच जिले और वो पांच विधानसभा सीटें कौन-कौन हैं, जहां वोटरों की कुल संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। कुल वोटर बढ़ने वाले जिलों में सबसे ऊपर प्रयागराज है, जहां 3.29 लाख मतदाता बढ़े हैं। लखनऊ में 2.85 लाख, बरेली में 2.57 लाख, गाजियाबाद में 2.43 लाख और जौनपुर में 2.37 लाख वोटर बढ़े हैं। विधानसभा के हिसाब से साहिबाबाद सीट पर 82898 वोटर बढ़े हैं। इसके बाद जौनपुर में 56118, लखनऊ पश्चिम में 54822, लोनी में 53679 और फिरोजाबाद में 47757 मतदाता बढ़े हैं।

Related Posts

राजस्थान में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, एक साल में 750 करोड़ की खेप पकड़ी गई

सीकर  एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक साल में राजस्थान में 750 करोड़ रुपए की कीमत के मादक पदार्थ जब्त कर 917 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद अंतरराज्यीय…

रासायनिक खाद का खर्च होगा कम, बिहार में किसानों के लिए वर्मी पिट योजना शुरू

लखीसराय  खेतों की उर्वरा शक्ति बचाने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल की गई है। इसके तहत चालू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581