यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 28 मई तक कर सकेंगे चेक

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की आंसर-की एग्जाम के अगले दिन ही जारी हो गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने 21 मई को लेखपाल की दोनों शिफ्टों में एग्जाम दिया है, वो अब उत्तर कुंजी से अपने जवाबों को मिलान कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मेंस की प्रोविजनल आंसर-की देखने का लिंक उपलब्ध करवा दिया है। इसके लिए आपको यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।

यूपी लेखपाल मेंस उत्तर कुंजी को लेकर हाल ही में भर्ती आयोग ने एक नोटिस भी जारी किया है। जिसमें बताया गया है प्रोविजनल आंसर-की आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर 28 मई 2026 तक देखी जा सकती है। इसे ड्राइव में अपलोड किया गया है। जिसमें मास्टर सेट के अंदर प्रश्नों को हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दिया गया है। ठीक उसी के नीचे सही उत्तर भी बताया गया है। लेखपाल मेंस उत्तर कुंजी के जरिए अब आप देख सकते हैं कि आपके कितने प्रश्न सही हुए और कितने गलत। जिसके आपको अपने संभावित स्कोर का भी अंदाजा लग जाएगा।

How to Check UP Lekhpal Answer Key 2026 : यूपी लेखपाल आंसर-की कैसे देखें?
उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी देखने के लिए आप नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
सबसे पहले यूपीएसएसएससी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
अब होमपेज पर आपको Important Annoucement वाले कॉलम में जाना होगा।
 यहां सबसे ऊपर 'विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025, लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/01 के अंतर्गत दिनांक 21-05-2026 को आयोजित लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी देखने हेतु यहां क्लिक करें' लिखा हुआ नजर आएगा।
 इसपर आप जैसे ही क्लिक करेंगे आपके सामने पूरी UPSSSC Lekhpal Mains Answer Key 2026 Link ओपन हो जाएगा।
अब आप सभी प्रश्नों के सही उत्तर देख सकते हैं।

लेखपाल की यह मुख्य परीक्षा 7994 पदों के लिए आयोजित की गई है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया था। वहीं प्रोविजनल आंसर-की के बाद आयोग मुख्य परीक्षा का परिणाम और फाइनल आंसर-की जारी करेगा। लेखपाल मेंस पेपर का लेवल मीडियम लेवल का बताया जा रहा है। हालांकि जीएस और कंप्यूटर के सवालों के जरूर कैंडिडेट्स को उलझाया।

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581