गर्मियों में ट्राई करें मैंगो फिरनी, आम से बनी यह मिठाई बढ़ाएगी स्वाद और ठंडक

 गर्मियां आते ही लोग आम खाना शुरू कर देते हैं, फलों का राजा आम इस मौसम में काफी मिलता है. आम से बनी चीजें भी लोगों को बहुत पसंद आती हैं और आजकल मार्केट में नई-नई चीजें भी मिलना शुरू हो गई हैं, जिनका स्वाद लाजवाब होता है. मौसम भी है, दस्तूर भी और आम का सीजन भी है तो ऐसे में आप अपने घर पर मैंगो फिरनी तो जरूर ट्राई कर सकते हैं.

आम वाली खीर तो आपने खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी मैंगो फिरनी का स्वाद चखा है. इसे खाने के बाद आप इसके फैन हो जाएंगे, बच्चों को तो यह बहुत पसंद आने वाली है और एक बार खाने के बाद वो इसे दोबारा बनाने की डिमांड आपसे जरूर करेंगे. अच्छी बात यह है कि मैंगो फिरनी को बनाना बहुत आसान है और आप रसोई में मौजूद चीजों से ही इसे आसानी से बना सकते हैं.

मैंगो फिरनी के लिए ये चीजें तैयार करें
    50 ग्राम चावल
    2 बड़े चम्मच पानी
    1 लीटर दूध
    2 आम
    2-3 हरी इलायची
    1 बड़ा चम्मच काजू पेस्ट
    100 ग्राम चीनी
    मैंगो स्लाइस
    कुछ पुदीने की पत्तियां

इस आसान तरीके से बनाएं मैंगो की फिरनी
    सबसे पहले तो आप बासमती के चावलों को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए.
    उसके बाद इन चावलों को पानी के साथ मिक्सी में दरदरा पीसकर अलग निकाल कर रख लें.
    अब एक कड़ाही में दूध उबालें और उसके बीच-बीच में चलाते रहें. करीब 10 मिनट तक स्लो फ्लेम पर पकाएं.
    अब दूध में चावल मिला दें और पांच मिनट तक उसको लगातार चलाते रहें.
    आम का छिलका निकालने के बाद उसको टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में पीस लें.
    चावलों के पूरी तरह से पक जाने के बाद इसमें आम का गूदा मिलाएं.
    आम का गूदा डालने के बाद दूध-चावल को चलाते रहें, फिर कुटी हुई इलायची, काजू पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला दें.
    आखिर में चीनी मिलाने के बाद अच्छी तरह से मिला दें.जब दूध मलाईदार हो जाए तो गैस बंद कर दें.
    आखिर में मैंगो फिरनी में पुदीना की पत्ती और आम के टुकड़े रखकर गार्निश करें.
    मैंगो फिरनी को ठंडा करके खाने से इसका टेस्ट डबल हो जाता है और गर्मी में शरीर को ठंडक भी मिलती है.

रणवीर बरार की स्पेशल टिप्स
मैंगो फिरनी की रेसिपी के साथ ही शेफ रणवीर बरार ने स्पेशल टिप्स भी शेयर की थी. उनका कहना है कि मैंगो फिरनी बनाने के लिए चावल, चीनी और दूध को सही मात्रा में लेना बहुत जरूरी है. अगर चावल ज्यादा हो जाए तो यह खीर बन सकती है और दूध ज्यादा हो जाए तो लस्सी बन जाएगी. आप चाहें तो आखिर में इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं, अगर आपको खाना अच्छे लगते हैं. चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करके आप इसे शुगर फ्री और हेल्दी भी बना सकते हैं.
 

 

Related Posts

स्मार्टफोन मार्केट में Vivo की बड़ी तैयारी, 12000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है 7 दिन का बैकअप

 नई दिल्ली रिपोर्ट के मुताबिक चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo करीब 12,000mAh क्षमता वाली स्मार्टफोन बैटरी का मास प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है. इसकी रेटेड कैपेसिटी 11,970mAh बताई गई है. अगर…

आज का राशिफल: 11 नवंबर को इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धन और तरक्की के बनेंगे प्रबल योग

 मेष राशिफल मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. मन में अनावश्यक विचार आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. स्वास्थ्य को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581