ई-चालान नहीं भरने वाले 22 हजार वाहन मालिकों की बढ़ेंगी मुश्किलें, सर्विस रिकॉर्ड होगा ब्लॉक

भिलाई नगर.

दुर्ग जिले में 22 हजार वाहन मालिक ऐसे हैं, जिन्होंने टैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। उन्हें जुर्माना राशि के रुप में करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपए का ई-चालान भुगतान बकाया है, लेकिन वे इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे है। तय समय सीमा बीतने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने अब उन्हें नोटिस जारी किया है।

ट्रैफिक एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। साथ-साथ मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत पूर्व में जारी किए गए ई-चालान हैं। जिन वाहन मालिकों ने अब तक अपने ई-चालान का भुगतान नहीं किया गया है, उन्हें यातायात पुलिस दुर्ग ने नोटिस जारी कर चालान पेड करने के लिए सूचित किया जा रहा है। वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जारी किए जा रहे नोटिस में क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया है। वाहन मालिक अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर शासकीय ई-चालान वेबसाइट पर. पहुंचकर ऑनलाइन माध्यम से आसानी से बकाया चालान का भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आम नागरिकों की सुविधा के लिए दुर्ग पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर ईचालान भुगतान की संपूर्ण प्रक्रिया का वीडियो भी अपलोड किया गया है। इससे वाहन मालिक घर बैठे भुगतान करने की प्रक्रिया समझ सकते हैं।

यातायात पुलिस दुर्ग ने विगत 2 माह में लगभग 22 हजार नोटिस जारी किए गए हैं। जिले में अब तक कुल ,73,677 ई-चालान जारी किए गए हैं। इनमें से लगभग 24,000 ई-चालानों का भुगतान वाहन मालिकों द्वारा किया जा चुका है।
यातायात पुलिस दुर्ग ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहन मालिकों द्वारा नोटिस प्राप्त होने के बाद भी लंबे समय तक बकाया ई-चालान का भुगतान नहीं किया जाएगा। उनके वाहनों का विवरण एवं प्रकरण परिवहन विभाग को प्रेषित किया जाएगा तथा नियमानुसार संबंधित वाहनों के सर्विस रिकॉर्ड ब्लॉक कराने की कार्रवाई की जाएगी। बिना हेलमेट वाहन चलाते 84 हजार पर कार्रवाई भिलाइनगर। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में बिना हेलमेट 84 हजार और शराब पीकर 24 सौ वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं 2502 तेज गति एवं 722 लापरवाही पूर्वक वाहन चालाने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की है।

Related Posts

मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, पूर्वी जिलों में बारिश से गिरेगा तापमान, दिन में बढ़ेगी ठंड

भोपाल  मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कहीं बादलों ने सूरज की तपिश रोकी तो कहीं बारिश ने ठंड बढ़ा दी। प्रदेश के आधे…

भूदान में मिला जमीन का पर्चा, फिर भी कब्जे को भटक रहे सहरसा के सैकड़ों किसान

 सहरसा  भूदान में मिली जमीन का सही तरीके से वितरण कराने और उसे कानूनी मान्यता प्राप्त हो। यह प्रश्न विनोबा जी और बिहार सरकार के सामने बहुत कठिन था। उस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581