पटना से दिल्ली का सफर होगा आसान, आंदोलन के कारण रद्द ट्रेनें फिर से चलने लगीं

पटना
पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में विपक्षी दलों के आंदोलन के कारण रद्द की गईं ट्रेनें शनिवार को फिर से बहाल कर दी गई हैं। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चन्द्र ने ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू होने की पुष्टि की है। रेलवे के अनुसार, बहाल की गई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर संबंधित स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना होंगी।

तेजस राजधानी और सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी शामिल
बहाल की गई ट्रेनों में राजेन्द्र नगर से दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309) और सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) शामिल हैं।

इनके अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस(22361)  और इस्लामपुर से चलने वाली मगध एक्सप्रेस (20801) का परिचालन भी फिर शुरू कर दिया गया है।

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचें
रेलवे की ओर से ट्रेनों को निर्धारित समय पर चलाने की जानकारी दी गई है। यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय और परिचालन की स्थिति आधिकारिक रेलवे माध्यमों से जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Posts

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं

रायपुर  ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों  से जुड़ी महिलाएं बैंक सखी (या बीसी सखी – बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट सखी) के रूप में कार्य कर रही हैं। ये ग्रामीण नागरिकों को…

मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक, उनकी आराधना हमें सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा : मुख्यमंत्री

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर, कालीबाड़ी एवं दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से मां काली एवं मां दुर्गा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब सरकार से CBI ने मांगीं प्रोजेक्ट्स और नियुक्तियों की फाइलें, OSD केस में बढ़ी हलचल

पंजाब सरकार से CBI ने मांगीं प्रोजेक्ट्स और नियुक्तियों की फाइलें, OSD केस में बढ़ी हलचल

पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, आज मानसा में साथ नजर आएंगे सचिन पायलट और परगट सिंह

पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, आज मानसा में साथ नजर आएंगे सचिन पायलट और परगट सिंह

पंजाब में नशे के खिलाफ बनेगा नया प्लान, फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे CM मान

पंजाब में नशे के खिलाफ बनेगा नया प्लान, फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे CM मान

BRP ने बदला पंजाब प्रभारी, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को कमान सौंपने की बताई वजह

BRP ने बदला पंजाब प्रभारी, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को कमान सौंपने की बताई वजह

चंडीगढ़ से शारजाह और अबू धाबी जाना होगा आसान, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स

चंडीगढ़ से शारजाह और अबू धाबी जाना होगा आसान, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स

पंजाब में झोटा हत्याकांड पर तनाव, परिवार की 5 मांगें और सरकार की हाईलेवल बैठक पर नजरें

पंजाब में झोटा हत्याकांड पर तनाव, परिवार की 5 मांगें और सरकार की हाईलेवल बैठक पर नजरें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581