भोपाल से लखनऊ की यात्रा होगी आसान, 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जल्द होगा जारी

भोपाल
भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। भोपाल रेल मंडल के प्रस्ताव को रेलवे की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। जल्द ही रेलवे भोपाल को वंदे भारत का रैक आवंटित किया जाएगा। मौजूदा ट्रेनों से लखनऊ की यात्रा में अभी 12 घंटे का वक्त लगता है। वंदे भारत ट्रेन से ये सफर 8 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि यह ट्रेन सिटिंग ही नहीं, बल्कि स्लीपर वाली होगी। ऐसे में यात्री सोकर भी यात्रा कर पाएंगे। वर्तमान में चलने वाली अधिकांश वंदे भारत सिटिंग है।

भोपाल-लखनउ के बीच चलने वाली यह ट्रेन 20 कोच वाली होगी। पूर्व में इस ट्रेन को 16 कोच के साथ चलाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन यात्रियों की सुविधा और संख्या को देखकर कोच की संख्या 20 करने का निर्णय लिया जा रहा है। भोपाल से पहले ही नई दिल्ली, उज्जैन, जबलपुर, नागपुर और रीवा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही है।

जल्द जारी होगा शेड्यूल
भोपाल-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस की अधिसूचना अगस्त में जारी की जा सकती है। इससे ट्रेन के संचालन की समय-सारणी, किराया और ठहराव की जानकारी भी सार्वजनिक हो जाएगी। ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और तेज रफ्तार के साथ कम समय में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी।

यह जानकारी भी सामने आई है कि नई वंदे भारत का रैक आने में इसलिए देर हो रही है, क्योंकि रानी कमलापति स्टेशन पर पिट लाइन मौजूदा क्षमता को पूरा नहीं कर पाएगी है। वर्तमान में दो पिट लाइन हैं, जो मौजूदा रैक के संधारण कार्य के लिए भी पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में यहां एक नई पिट लाइन पर काम चल रहा है। इसके पूरे होते ही नई ट्रेन आ जाएगी।

अभी चल रही 5 वंदे भारत ट्रेन
अभी फिलहाल मध्य प्रदेश में कुल 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो राज्य के प्रमुख शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और खजुराहो को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ती हैं। देखें लिस्ट….

    रानी कमलापति (भोपाल) – हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) वंदे भारत एक्सप्रेस
    इंदौर – नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
    रीवा – रानी कमलापति (भोपाल) वंदे भारत एक्सप्रेस
    खजुराहो – हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) वंदे भारत एक्सप्रेस
    खजुराहो – वाराणसी (बनारस) वंदे भारत एक्सप्रेस

कैसे कराएं टिकट बुकिंग
अभी आप इन वंदेभारत ट्रेनों की सटीक समय-सारिणी, किराए और टिकट उपलब्धता की जांच इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि कोई वंदे भारत ट्रेन 2 घंटे या उससे अधिक देरी से चलती है, तो यात्रियों को बिल्कुल मुफ्त नाश्ता, भोजन और पानी उपलब्ध कराया जाता है।

Related Posts

बागेश्वर धाम की कथा में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर,9 सेक्टर और 7 जोन में तैनात होगी पुलिस टीम

 प्रतापगढ़  प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित बेंती राजभवन परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भव्य श्रीराम कथा सुनाएंगे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वीवीआईपी…

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- किसानों के हितों के लिए सरकार संकल्पित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित : पर्यटन मंत्री अग्रवाल जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581