नजफगढ़ फिरनी रोड पर खत्म होगा जाम, PWD ने तैयार किया 6 लेन सड़क का प्लान

नई दिल्ली
 साउथ-वेस्ट दिल्ली के द्वारका, मटियाला और वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर, विकासपुरी, तिलक नगर समेत आसपास के इलाकों से हरियाणा के बहादुरगढ़ आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। PWD ने नजफगढ़ फिरनी रोड पर रोजाना लगने वाले भयंकर जाम को खत्म करने के लिए सड़क की चौड़ाई 2 लेन से बढ़ाकर 6 लेन करने की योजना तैयार की गई है।जाम से राहत के लिए मार्केट एरिया, ढांसा बस स्टैंड, नजफगढ़ पुलिस स्टेशन, ढांसा-बहादुरगढ़ टी-जंक्शन और ढांसा-नजफगढ़ फिरनी रोड जंक्शन पर टू-व्हीलर गाड़ियों और कारों के लिए पार्किंग भी बनाई जाएगी।

    सड़क के बीच में मौजूद बिजली के खंभों को भी शिफ्ट किया जाएगा।

  • PWD अधिकारियों के अनुसार, द्वारका के अलग-अलग सेक्टरों, मटियाला, उत्तम नगर, तिलक नगर, विकासपुरी, जनकपुरी और आसपास के इलाकों से बहादुरगढ़ जाने के लिए नजफगढ़ फिरनी रोड ही मेन रोड है लेकिन सड़क के किनारे मार्केट और रिहायशी इलाकों के कारण यहां लगभग हर समय जाम के हालात बने रहते हैं।
  • सड़क की असल चौड़ाई 30 फीट है लेकिन अतिक्रमण से कई जगह यह सिर्फ 20 से 25 फीट रह गई है। भले फिरनी रोड पर फ्लाईओवर बनाने की योजना थी लेकिन फिजिबिलिटी स्टडी के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।

अतिक्रमण हटाकर बढ़ाई जाएगी सड़क
PWD अधिकारियों के अनुसार, परियोजना शुरू होने से पहले सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा और आवश्यक जगहों पर बिजली के खंभे तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को शिफ्ट किया जाएगा। इससे सड़क की पूरी चौड़ाई का उपयोग हो सकेगा और वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी।

हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा
अधिकारियों का कहना है कि सड़क को 6 लेन करने के बाद नजफगढ़ और बहादुरगढ़ के बीच यात्रा का समय कम होगा। इससे रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले हजारों लोगों को जाम से राहत मिलेगी और बाजार तथा आसपास की कॉलोनियों में भी ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है।

 

Related Posts

बस्तर ओलंपिक में खिलाड़ियों का जोश हाई, मैदान में दिखा हुनर और हुनर का दम

रायपुर जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में दिखा खिलाड़ियों का दमखम कोंडागांव जिले में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ बड़े कनेरा रोड स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण मैदान में मंगलवार को …

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी

रायपुर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान में किसानों में उमंग, उत्साह और खुशी दिखाई दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581