टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन छोड़ने के दिए संकेत, ‘ब्रांड न्यू डे’ बन सकती है आखिरी फिल्म

फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। अब इसके मुख्य अभिनेता टॉम हॉलैंड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो फैंस के लिए चौंकाने वाली है।  

पीटर के किरदार को कहेंगे अलविदा?
अभिनेता टॉम हॉलैंड स्पाइडर मैन सीरीज की चार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। मगर हाल ही में एम्पायर मैगजीन से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, 'अगला किरदार चाहे माइल्स मोरालेस हो, स्पाइडर-ग्वेन हो, स्पाइडर-वुमन हो या ऐसा ही कोई और, मैं उसके अगले अध्याय की नींव रखने में अपना योगदान देना चाहूंगा। मैं नहीं जानता कि किस तरह मैं इसमें शामिल रहूंगा। मगर स्पाइडर मैन के किरदार को किसी और को सौंपने के बारे में सोच रहा हूं।'

आखिरी बार निभाएंगे स्पाइडर मैन के किरदार?
इसके साथ ही ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' की रिलीज अब टॉम हॉलैंड और स्पाइडर मैन फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए खास हो गई है। टॉम के इस बयान से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इस फिल्म में वो आखिरी बार स्पाइडर मैन और पीटर पार्कर के रूप में दिखाई देगें।
टॉम ने साल 2016 में 'कैप्टन अमेरिका' से मार्वल की दुनिया में कदम रखा था। अब तक उन्हेंने तीन बार स्पाइडर-मैन फिल्मों में अभिनय किया है।

जुलाई में रिलीज होगी फिल्म
‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर मार्च में रिलीज किया गया था। फिल्म में टॉम हॉलैंड के अलावा जेंडाया और मार्क रफ्लो भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है।
इस बार फिल्म की कहानी इसी नाम की एक कॉमिक से प्रेरित होगी। इसके साथ ही ये स्पाइडर मैन सीरीज की पिछली फिल्म 'नो वे होम' से आगे की कहानी बयां करेगी। यह 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Posts

‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' में यश (रावण) के रोल की हिंदी डबिंग शरद केलकर ने की है। एक हालिया इंटरव्यू में शरद केलकर ने इस किरदार…

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581