सितंबर में बनेंगे 3 बड़े राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

सितंबर का महीना ज्योतिष के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है.ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव से इस दौरान तीन प्रमुख राजयोग बनने जा रहे हैं.इन शुभ योगों का असर धन, करियर, कारोबार, संपत्ति और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है.ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों को इस दौरान सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है l

सितंबर में बुध के अपनी राशि कन्या में प्रवेश करने से भद्र राजयोग बनेगा.वहीं शुक्र से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा.महीने के आखिर में बुध और शुक्र की तुला राशि में युति से लक्ष्मी नारायण योग बनने की स्थिति रहेगी.इन ग्रह योगों को ज्योतिष में शुभ माना जाता है l

वृषभ राशि
सितंबर में बनने वाले राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए राहत और सफलता लेकर आ सकते हैं.प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है.कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ के नए मौके मिल सकते हैं.इस दौरान विरोधियों का प्रभाव भी कम हो सकता है.  दोस्तों का सहयोग मिलेगा.स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी भी दूर होने के योग बन सकते हैं l

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान लिए गए फैसले भविष्य में लाभ दे सकते हैं.करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे जातकों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है.विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े काम में भी लाभ के संकेत हैं l

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर में लाभ के कई अवसर बन सकते हैं.ग्रहों की स्थिति आपको नई योजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरित करेगी.आपकी मेहनत सही दिशा में आगे बढ़े तो आर्थिक लाभ मिल सकता है.हालांकि मंगल के प्रभाव से ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा, इसलिए गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी रहेगा l
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सितंबर के राजयोग विशेष रूप से शुभ माने जा रहे हैं.महीने के अंतिम चरण में बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग सुख-सुविधाओं और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है.नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.वहीं कारोबारियों के लिए भी मुनाफे के नए रास्ते खुलने की संभावना है l

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी सितंबर का समय सकारात्मक रह सकता है.नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.गुरु की अनुकूल स्थिति से लाभ मिलने की संभावना है.संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.कुल मिलाकर यह समय आपके लिए कई मामलों में राहत और प्रगति लेकर आ सकता है l

Related Posts

दिसंबर में इस तारीख से थम जाएगी शादियों की धूम, देवउठनी एकादशी के बाद जानें विवाह के मुहूर्त

देवउठनी एकादशी पर आज भगवान विष्णु के जागते ही शुभ-मांगलिक कार्य पुन: आरंभ हो जाएंगे. मान्यता है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक पूरे चार महीने योग…

प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं भारत की ये 10 देसी चटनियां, स्वाद के साथ सेहत भी

भारतीय खाने में चटनी की एक खास जगह है. दाल-चावल हो, रोटी या फिर इडली-डोसा, थोड़ी सी चटनी खाने का स्वाद बढ़ा देती है. भारत के अलग-अलग राज्यों में कई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581