ग्रामीण सड़क, बाढ़ बचाव और पेयजल से जुड़ी 39 परियोजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण

491 करोड़ रुपये की लागत से कैम्पियरगंज में बनेगा फॉरेस्ट्री एवं हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय, 50 हेक्टेयर में होगा निर्माण

621.05 करोड़ की 16 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, इनमें विश्वविद्यालय समेत 15 अन्य विकास कार्य शामिल

गोरखपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर को 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कैम्पियरगंज के भारीवैसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही 621.05 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 परियोजनाओं का शिलान्यास और 171.13 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से उच्च शिक्षा, ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी, बाढ़ नियंत्रण और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

491 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय होगा। कैम्पियरगंज के भारीवैसी में 50 हेक्टेयर (123.55 एकड़) क्षेत्रफल में बनने वाले इस विश्वविद्यालय पर 491 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। यह प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय होगा। विश्वविद्यालय में वानिकी एवं औद्यानिकी, वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई होगी। यहां स्नातक (बीएससी), परास्नातक (एमएससी), पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य वन सेवा तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी के पदों पर क्षैतिज आरक्षण देने का प्रस्ताव भी है।

ग्रामीण सड़कों और बाढ़ बचाव से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय के अलावा ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी, बाढ़ बचाव और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की सुरक्षा से जुड़ी करीब 130 करोड़ रुपये की 15 अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इनमें रोहिन नदी के दाएं तट पर स्थित मछलीगांव अलगटपुर तटबंध के किमी 18.20 पर कलान नाले के पास कल्यानपुर में पम्पिंग स्टेशन का निर्माण प्रमुख है। इस परियोजना पर 54.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा रोहिन नदी के दाएं तट पर स्थित मानीराम डोमिनगढ़ तटबंध के किमी 10 पर ग्राम सिउरिया के पास 57.19 करोड़ रुपये की लागत से पम्पिंग स्टेशन बनाया जाएगा।

बाढ़ बचाव और पेयजल परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली 39 परियोजनाओं में भी अधिकतर कार्य ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी और बाढ़ बचाव से जुड़े हैं। इनमें राप्ती और रोहिन नदियों के तटबंधों पर कटाव रोकने और सुरक्षा मजबूत करने के कार्य शामिल हैं।
प्रमुख परियोजनाओं में राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित गाहांसाड़ कोलिया तटबंध पर ग्राम उत्तरासोत के समीप किमी 7.135 से 7.9 के बीच 17.38 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला कटाव निरोधक कार्य शामिल है। वहीं, रोहिन नदी के दाएं तट पर स्थित मानीराम डोमिनगढ़ तटबंध के किमी 9.60 से किमी 11.60 तक 8.41 करोड़ रुपये की लागत से स्लोप पिचिंग का कार्य पूरा किया गया है। राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित बढ़या कोठा तटबंध पर ग्राम तुर्कवलिया के समीप किमी 9.08 से 9.485 के बीच 6.56 करोड़ रुपये की लागत से कटाव निरोधक कार्य भी लोकार्पित होगा।
इसके अलावा अमृत 2.0 के तहत पीपीगंज नगर पंचायत पुनर्गठन पेयजल योजना के पार्ट-1 पर 34.36 करोड़ रुपये और पार्ट-2 पर 26.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन दोनों पेयजल परियोजनाओं का भी मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।

Related Posts

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1,000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की अप्रेजल समिति की बैठक में 1,000 करोड़ के 18 निवेश प्रोजेक्ट पर लगी मुहर बैठक में 52 निवेश प्रस्तावों की हुई…

नारायणपुर में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का दौरा, विद्यार्थियों से संवाद कर बढ़ाया आत्मविश्वास

शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा नारायणपुर में शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों का किया भ्रमण,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581