खरना के दिन बिहार का मौसम बदला, दिन में धूप और सुबह-शाम कोहरे के आसार

पटना 
आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। दूसरे दिन आज खरना है। इस बीच बिहार का मौसम हर दिन थोड़ा-थोड़ा बदल रहा है। सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह, शाम सर्दी का असर महसूस होने लगा है। गांवों में ठंड का प्रभाव शहर से अधिक है। आज बिहार में किसी जिले में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन कम से कम 15 जिलों में आसमान साफ नहीं रहेगा। सुर्योदय सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर हुआ। सुर्यास्त 5 बजकर 2 मिनट शाम में होगा। आज तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री के बीच रहेगा। छठ पूजा के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

आज सामान्य रूप से पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। इसी बीच पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, वैशाली, भोजपुर, बेगूसराय, चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी समेत 15 जिलों में आसमान साफ नहीं रहेगा। दोपहर में धूप असर दिखाएगा लेकिन, शाम तक फिर ठंड महसूस होने लगेगी। लोगों को शाम में गर्म कपड़े लेकर निकलने की सलाह दी गई है। उत्तर बिहार और सीमांचल के इलाकों में हल्की धूंध और कुछ स्थानों पर कोहरा देखा जा सकता है।

सुबह में कोहरा की मौजूदगी
आईएमडी के पटना केंद्र के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तेज हुआ है। इसका असर बिहार में भी देखा जा रहा है। मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के अधिकतर इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है। इधर, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह पूर्व की तरह 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान तीन किमी की रफ्तार से पछुआ चलती रही।

छठ पर्व के दौरान आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।अगले तीन दिनों तक दिन में बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में छठ व्रत के दौरान मौसम खुशनुमा बने रहने के आसार हैं। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। 15 और 16 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा। कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।

Related Posts

30 नवंबर से शुरू होगा बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 3 दिसंबर को बजट पर चर्चा

पटना  बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में करीब 20 हजार करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के निर्माण को गति मिलेगी। ग्रामीण…

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पटियाला. नगर निगम पटियाला के कई वार्डों में 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में पटियाला देहाती विधानसभा हलके से अकाली दल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581