350 रुपये से आत्मनिर्भरता तक की कहानी – जानकी की

भोपाल

मैं जानकी हूं। यह आत्मनिर्भरता की मेरी अपनी कहानी है। कभी मेरे पास नई जिंदगी शुरू करने के लिए महज 350 रुपये थे, लेकिन सपने बड़े थे और इरादे मजबूत। साइकिल का पंचर बनाने से लेकर महिला किसान बनने तक का मेरा सफर संघर्षों से भरा रहा। आज मैं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हूं, बल्कि अपने गांव की अनेक महिलाओं को स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाने में भी भागीदार हूं। यह कहानी सिर्फ मेरी नहीं, उन ग्रामीण महिलाओं की भी है, जिन्होंने सामाजिक बंदिशों को पीछे छोड़कर अपनी मेहनत, सामूहिक शक्ति और आत्मविश्वास से बदलाव की नई इबारत लिखी है।

शहडोल जिले के विशनपुरवा गांव में रहने वाली जानकी की शादी महज 16 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उस समय वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी थीं। ससुराल में 12 सदस्यों का परिवार था। थोड़ी जमीन थी, लेकिन सिंचाई के साधन नहीं होने से खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर थी। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जानकी ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और ओपन स्कूल से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2009 में परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने साइकिल का पंचर बनाने का काम भी सीखा।

350 रुपये और संघर्ष से नई शुरुआत

वर्ष 2012 में जानकी ने आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया। उस दौर में गांव में घूंघट प्रथा और सामाजिक बंदिशों के चलते महिलाओं का घर से बाहर निकलना और आर्थिक निर्णय लेना सहज नहीं था। परिवार और समाज के विरोध के बीच जानकी और उनके पति को परिवार से अलग होना पड़ा। उस वक्त उनके पास महज 350 रुपये थे। दोनों ने मनरेगा में मजदूरी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। समूह के माध्यम से छोटी-छोटी बचत करते हुए जानकी ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए।

आटा चक्की से शुरू हुआ आर्थिक सशक्तिकरण का सफर

वर्ष 2017 में जानकी के जीवन में बड़ा बदलाव आया। स्व-सहायता समूह के माध्यम से बैंक ऋण लेकर उन्होंने घर में आटा चक्की लगाई और किराने की दुकान शुरू की। नियमित आमदनी होने से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी और उनका आत्मविश्वास बढ़ा। अपनी सफलता को अन्य महिलाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने तीन स्व-सहायता समूहों की करीब 80 महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए। इनमें कई महिलाएं ऐसी थीं, जिन्होंने जिंदगी में पहली बार अपने नाम की बैंक पासबुक देखी और अपने पैसों का प्रबंधन स्वयं करना शुरू किया। वर्ष 2017 से 2026 के बीच इन समूहों ने बैंकों से कुल 18 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया और समय पर उसका भुगतान भी किया।

महिलाओं की पहल से 27 एकड़ खेतों तक पहुंचा पानी

वर्ष 2024 में संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) के माध्यम से जानकी और गांव की अन्य महिला किसान स्वयंसेवी संस्था 'प्रदान' से जुड़ीं। संस्था के सहयोग से महिलाओं ने आधुनिक कृषि तकनीक और प्राकृतिक खेती के तौर-तरीके सीखे। वर्ष 2025 में गांव में सोलर लिफ्ट सिंचाई प्रणाली स्थापित की गई, जिससे 13 महिला किसानों की 27 एकड़ कृषि भूमि तक सिंचाई की सुविधा पहुंची। बारिश पर निर्भर रहने वाली खेती को पानी का नया स्रोत मिला और महिलाओं के लिए कृषि आय बढ़ाने की संभावनाएं बनीं।

सामूहिक प्रयासों से गांव में 58 महिलाओं के घरों में पोषण बाड़ियां विकसित की गईं, 82 परिवारों को बकरी पालन से जोड़ा गया तथा 75 किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने में सहयोग दिया गया। इससे ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित हुए और खेती की लागत कम करने की दिशा में सार्थक पहल हुई।

खेत से बाजार तक, अब महिलाएं बनीं कंपनी की शेयर धारक

महिला किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए 37 महिलाओं का उत्पादक समूह गठित किया गया, जिसे 'सोन महिला किसान एफपीओ' से जोड़ा गया। इनमें से 32 महिलाएं अब किसान उत्पादक कंपनी की शेयरधारक हैं। कभी बैंक जाने में संकोच करने वाली महिलाएं आज आर्थिक निर्णय ले रही हैं, बैठकों में भागीदारी कर रही हैं और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर जिला मुख्यालय तक अपनी आवाज पहुंचा रही हैं।

अब पूरे गांव को आत्मनिर्भर बनाने का सपना

आज जानकी एक सफल महिला किसान, कृषि सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (कृषि सीआरपी) और 'सागर ग्राम संगठन' की सचिव हैं। उनका सपना अपने पूरे गांव को गरीबी और नशे से मुक्त कर प्राकृतिक खेती के माध्यम से समृद्ध बनाना है।

जानकी कहती हैं, “कभी मेरे हाथ में सिर्फ 350 रुपये थे, लेकिन आज हम सब बहनों ने मिलकर अपने खेतों में पानी, हाथों में पूंजी और समाज में अपनी पहचान हासिल की है। अब मेरा सपना है कि गांव की हर महिला आत्मनिर्भर बने।”

 

Related Posts

धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों की समस्याओं और शिकायतों पर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ज़िला स्तर तक प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी…

मुख्यमंत्रीसाय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए शामिल, समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान की सराहना की

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थितबालाजी विद्या मंदिर में आयोजित 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने तेलुगु समाज के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581