गर्मी में परफेक्ट रेसिपी: दही मसाला खिचड़ी जो दे पेट को ठंडक और स्वाद को बढ़ावा

 भारतीय रसोई में खिचड़ी को हमेशा से एक सिंपल लेकिन हेल्दी डिश माना गया है. हालांकि, अक्सर लोग खिचड़ी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं. लेकिन जब इसी सादी खिचड़ी को हल्के मसाले और दही के तड़के के साथ बनाया जाए तो यह हेल्दी होने के साथ-साथ बेहद टेस्टी भी लगती है. खासकर गर्मियों के मौसम में, जब तेज धूप और उमस के कारण कुछ भी भारी या तली-भुनी चीजें खाने का मन नहीं करता, तब दही मसाला खिचड़ी पेट को आराम देने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाती है.

दाल-चावल के पोषण के साथ इसमें मौजूद दही न सिर्फ स्वाद को दोगुना कर देती है, बल्कि चिलचिलाती गर्मी में आपके पेट को अंदर से ठंडक भी पहुंचाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह मिनटों में तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं टेस्टी दही मसाला खिचड़ी बनाने का आसान तरीका.

दही मसाला खिचड़ी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1 कप चावल
½ कप अरहर दाल
½ कप फेंटी हुई दही
1 प्याज (बारीक कटे हुए)
1 टमाटर (बारीक कटे हुए)
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 छोटा चम्मच हल्दी
लाल मिर्च पाउडर
गरम मसाला
1 चम्मच सरसों
6-7 कढ़ी पत्ते
2 चम्मच तेल
नमक स्वादनुसार

दही मसाला खिचड़ी  बनाते कैसे हैं
    सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह धोकर कुछ देर के लिए अलग रख दें.
    अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें सरसों और करी पत्ता डालकर तड़कने दें.
    इसके बाद बारीक कटा प्याज और टमाटर डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड तक पकाएं. फिर अपने पसंदीदा मसाले डालकर अच्छी तरह भून लें.
इसके बाद धुले हुए चावल और दाल को कड़ाही में डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह मिला लें.
अब इसमें 3 कप पानी डालें और मिश्रण को मीडियम गैस पर कुकर में डालकर 3 सीटी आने तक पकाएं.
 कुकर का प्रेशर निकलने के बाद इसमें फेंटी हुई दही डालें और 2-3 मिनट तक मीडियम गैस पर पकाएं.
 आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर खिचड़ी को गरमा-गरम परोसें.

 

Related Posts

दिवाली 2026 की तैयारियां शुरू, जानें कब है धनतेरस, नरक चतुर्दशी और भाई दूज

Diwali 2026: रोशनी, उमंग और हर्षोल्लास का प्रतीक पांच दिवसीय दीपोत्सव का महापर्व छह नवंबर से आरंभ होने जा रहा है। इस बार तिथियों के अंतर के कारण पर्वों की…

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581