‘लव गिल को फंसाया गया’ विवाद पर मचा बवाल, काम्या पंजाबी और मनु पंजाबी ने स्काउट-काशवी पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर लव गिल या स्काउट ओपी- दोनों में से कौन सही है, इसपर तीखी बहस चल रही है. बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड में गेमर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आईं, और उन्होंने आते ही अपने बॉयफ्रेंड और लव गिल के रिश्ते पर सवाल उठाए. काशवी ने स्काउट से सावधान रहने के लिए कहा, और पंजाबी एक्ट्रेस पर आरोप लगाने शुरू किए. उन्होंने लव के लिए कहा कि उन्होंने स्काउट को अपने जाल में फंसाया, जिसके कारण वो बहक गए और उनसे गलतियां हुईं.

लव गिल के साथ खड़ा इंटरनेट
लव गिल पर काशवी ने कई सारे आरोप लगाए, जिसके कारण वो एकदम टूट भी गईं. शो के प्रोमो में उन्हें ये कहते हुए भी सुना जा सकता है कि स्काउट ने उनके करियर को बर्बाद किया. अब चूंकि लव गिल पर इतने गंभीर आरोप लगे, इसलिए इंटरनेट उनके समर्थन में खड़ा हुआ दिखाई दिया. यहां तक कि कुछ जाने-माने पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट्स भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, और काशवी-स्काउट को इसमें गलत ठहरा रहे हैं.

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने X पर ट्वीट के जरिए लव संग हुई नाइंसाफी पर अपनी बात रखी. उन्होंने स्काउट के लिए कहा- अगर रिश्ता सच में इतना गहरा था, तो वो दूरी बनाने के बजाय अपनी सीमाएं तय करता. दूसरी लड़की पर बहकाने का आरोप लगाकर अपने कमिटेड पार्टनर को बचाना बेहद घटिया और छोटी सोच वाली बात है. अपने आदमी को बचाने के लिए दूसरी औरत को नीचा दिखाना बंद करो. उससे सवाल करो और उसे उसकी गलतियों के लिए जिम्मेदार ठहराओ.

रोहित शेट्टी से नाराज हैं बंदगी कालरा
काम्या के अलावा बंदगी कालरा भी काशवी की बातों से नाराज दिखीं. उन्होंने इसमें होस्ट रोहित शेट्टी को भी फटकारा, जिन्होंने लव को सपोर्ट करने के बदले उनपर चिल्लाने का फैसला किया. बंदगी ने सवाल उठाए कि हर बार समाज में जो कुछ भी होता है, उसके लिए महिलाएं ही क्यों जिम्मेदार होती हैं? उन्होंने कहा कि स्काउट की गर्लफ्रेंड ने शो में आकर आखिर क्यों सिर्फ लव गिल के कैरेक्टर पर सवाल उठाए? जबकि उन्होंने स्काउट को कुछ नहीं कहा.

बंदगी ये भी कहा कि स्काउट कोई दूध पीता छोटा बच्चा नहीं, जिसे लव ने फंसाया हो. उन्होंने दावा किया कि चैनल ने इस पूरे मुद्दे को अपने हिसाब से घुमाया है. उनका मानना है कि काशवी को स्काउट को जिम्मेदार ठहराना चाहिए था. बंदगी ने काशवी के फंसाया कमेंट पर उन्हें जमकर फटकार लगाई. उन्हें उनकी बातें बिल्कुल पसंद नहीं आई. बंदगी ने उन बातों का भी जिक्र किया, जिसमें स्काउट ने लव के लिए फीलिंग्स पैदा होने की बात कही थी.

उन्होंने कहा कि काशवी ने उन सारी बातों को इग्नोर किया. बंदगी ने कहा कि शो ने लव गिल की जिंदगी बर्बाद कर दी है. उन्होंने उनकी फैमिली, करियर- हर चीज को नुकसान पहुंचाया है.

लव के लिए दुखी हुए मनु पंजाबी
बिग बॉस सीजन 10 के मनु पंजाबी शो के हर एपिसोड के बारे में बात करते हैं. कल के वीकेंड का वार को देखकर वो भी खफा हैं कि कैसे काशवी ने लव गिल के कैरेक्टर पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वो उनकी बातों से पूरी तरह सहमत नहीं हुए. मनु ने काशवी के उन बयानों पर नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने लव के लिए आपत्तिजनक बातें कही थीं. मनु भी लव गिल के साथ रोहित शेट्टी के बर्ताव से खुश नहीं दिखे.

उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों- लव और स्काउट की गलती है. लेकिन अब एक्ट्रेस की तरफ से कौन उन्हें शो पर डिफेंड करने आएगा? मनु ने सवाल उठाए कि क्या चैनल वाले लव की तरफ से किसी को बुलाएंगे? या क्या वो उन्हें आने भी देंगे? मनु ने कहा कि काशवी ने जो कुछ किया, अपनी तरफ से सही किया क्योंकि वो अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में थीं. लेकिन लव के लिए ये कहना कि वो स्काउट का इस्तेमाल कर रही है, वो गलत है.

अब लव गिल और स्काउट ओपी की दोस्ती और रिश्ते में वीकेंड का वार एपिसोड के बाद बड़ी दरार पैदा होने वाली है. देखना है कि दोनों शो में आगे कैसे बढ़ेंगे.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581