करमटोली-चिरौंदी-बोड़ेया सड़क की बदलेगी तस्वीर, लंबे इंतजार के बाद नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू

 रांची
 करमटोली से चिरौंदी होते हुए बोड़ेया और महाराजा मदरा मुंडा चौक तक सफर करने वालों के लिए राहत की उम्मीद जगी है।

लंबे समय से जर्जर सड़क, जगह-जगह बने गड्ढे और बारिश में जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है।

पथ निर्माण विभाग ने 8.20 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस परियोजना पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

योजना के तहत करमटोली चौक से बोड़ेया होते हुए रिंग रोड के पास स्थित महाराजा मदरा मुंडा चौक तक सड़क की ऊपरी सतह को नए सिरे से तैयार किया जाएगा।

इससे चिरौंदी, बोड़ेया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी गड्ढों के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिल सकती है।

बारिश में गड्ढों में भरता है पानी, सूखने पर उड़ती है धूल
करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क की बदहाली लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। चिरौंदी और बोड़ेया के आसपास कई स्थानों पर सड़क पर गड्ढे बन गए हैं।

बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इससे वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के बाद सड़क सूखने पर धूल उड़ने से स्थानीय लोगों को परेशानी होती है।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर हुआ था आंदोलन
जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय लोगों ने इसके निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन भी किया था। बोड़ेया में सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर सड़क की स्थिति सुधारने की मांग उठाई थी। अब टेंडर जारी होने से स्थानीय लोगों को सड़क की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है।

करमटोली-चिरौंदी फ्लाईओवर की योजना भी
करमटोली चौक से चिरौंदी तक फ्लाइओवर निर्माण की योजना भी प्रस्तावित है। इसके धरातल पर उतरने से इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। सड़क के नवीनीकरण और फ्लाइओवर निर्माण की योजना से इलाके में आवागमन सुगम हो सकता है।

 

Related Posts

आज धनतेरस के अवसर पर सोने, चांदी और श्रीयंत्र की पूजा की जाएगी

स्वास्थ्य के देवता धन्वंतरि का चतुर्भुजा रूप विष्णु के समान है सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद के साथ ही चारों ओर शुभ कार्यों की सुगबुगाहट रहेगी। दीपोत्सव के मौके पर…

महिला को 31 दिन में मिलेगा इंसाफ: हत्यारे फैसल को उम्रकैद की सजा

भावनगर एस.टी. स्टैंड में एक आदमी ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी जिले में पहली बार इस तरह की त्वरित सुनवाई हुई: पुलिस और न्यायपालिका की कार्रवाई की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581