पंजाब में आज सजेगा हॉकी का मैदान, अमृतसर में खिलाड़ियों के साथ ओलंपियन भी बिखेरेंगे जलवा

अमृतसर 

अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए आज हॉकी का शो मैच आयोजित किया जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे छेहरटा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में खेला जाएगा। इसमें ओलंपियन, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों समेत करीब 200 खिलाडी भाग लेंगे। 

पंजाब में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए राज्य के सभी जिलों में ट्रॉफी टूर निकाला जा रहा है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आज यानी 22 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे जिला तरनतारन के गांव चब्बा में बाबा नौध सिंह जी की समाधि से ट्रॉफी प्राप्त की जाएगी।

23 अक्टूबर को गुरदासपुर रवाना होगी ट्रॉफी
इसके बाद ट्रॉफी को अमृतसर लाया जाएगा। यहां ट्रॉफी के स्वागत के मौके पर खेल विभाग की ओर से हॉकी का शो मैच करवाया जाएगा। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे ट्रॉफी अमृतसर से गुरदासपुर जिले के लिए रवाना होगी। इसके लिए भी संबंधित विभागों को जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा
प्रशासन का कहना है कि ट्रॉफी टूर का मुख्य उद्देश्य एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रति लोगों में उत्साह पैदा करना और हॉकी को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शो मैच के जरिए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

आजादी के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी
मीत हेयर ने कहा कि ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम भारतीय हॉकी के कई महान खिलाड़ियों और ओलंपिक पदक विजेताओं से जुड़ा रहा है. इस ऐतिहासिक मैदान पर आजादी के बाद पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन होना पंजाब के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से यह संभव हो सका है. यह मौका केवल एक टूर्नामेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब की हॉकी परंपरा और भारतीय हॉकी में राज्य के योगदान को सम्मान देने का अवसर भी है। 

संसारपुर गांव ने दिए 14 अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
भारतीय हॉकी में पंजाब के योगदान का जिक्र करते हुए मीत हेयर ने जालंधर के संसारपुर गांव का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि अकेले इस गांव ने 14 अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिए हैं. इनमें से नौ खिलाड़ियों ने भारत, चार ने केन्या और एक ने कनाडा का प्रतिनिधित्व किया है. इस गांव के खिलाड़ियों ने सात ओलंपिक पदक भी जीते हैं. मीत हेयर ने कहा कि पंजाब की हॉकी विरासत बेहद समृद्ध है और राज्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी को पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि इस विरासत का जश्न मनाने के लिए हॉकी प्रेमियों को बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचना चाहिए। 

हरमनप्रीत, मनप्रीत और मनदीप के लिए खास मौका
मीत हेयर ने भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों ने इसी मैदान से अपने हॉकी सफर की शुरुआत की थी. पेरिस ओलंपिक सहित बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब उन्हें अपने गृह राज्य में घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि जिस स्टेडियम से इन खिलाड़ियों ने हॉकी खेलना शुरू किया था, वहीं अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ खेलना उनके लिए खास अनुभव होगा. यह पंजाब के लिए भी गर्व और भावनाओं से जुड़ा पल है. मीत हेयर ने बताया कि इस टूर्नामेंट में भारत, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में पंजाब के नौ खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ऐसे में राज्य के लोगों को स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना चाहिए। 

27 अक्टूबर से मुकाबले, 4 और 5 नवंबर को मोहाली में नॉकआउट मैच

मीत हेयर ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वे 27 अक्टूबर से स्टेडियम पहुंचकर टीम इंडिया का समर्थन करें. उन्होंने कहा कि हर पंजाबी को अपने परिवार और बच्चों के साथ लाइव अंतरराष्ट्रीय हॉकी देखने का मौका लेना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल सहित नॉकआउट मुकाबले 4 और 5 नवंबर को मोहाली में खेले जाएंगे. मीत हेयर ने उम्मीद जताई कि पंजाब के लोग बड़ी संख्या में इन मुकाबलों को देखने पहुंचेंगे और टूर्नामेंट को राज्य की खेल विरासत का यादगार जश्न बनाएंगे. उन्होंने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब के लोगों को अपने उत्साह, गर्व और देशभक्ति के जज्बे से स्टेडियम भर देना चाहिए, ताकि दुनिया को पता चले कि हॉकी आज भी पंजाब के लोगों की रूह में बसती है। 

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581