CG मंत्रालयीन कर्मचारी संघ की CM साय से अपील, दिवाली से पहले महंगाई भत्ते पर फैसला लेने की मांग

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिलने की प्रतीक्षा के बीच छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्योत्सव एवं दीपावली से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा करने की मांग की है।

संघ ने प्रदेश के लगभग 4 लाख शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के हितों का हवाला देते हुए 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता एरियर्स सहित तत्काल स्वीकृत करने का आग्रह किया है। संघ ने अपने पत्र में कहा है कि राज्योत्सव एवं दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं होने से शासकीय सेवकों में निराशा और असंतोष की स्थिति बन रही है। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता तत्काल घोषित किया जाए तथा नियमानुसार बकाया राशि का एरियर्स सहित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

संघ का मानना है कि समय पर निर्णय होने से कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी और शासन के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत होगा। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई है कि राज्योत्सव एवं दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मांग पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लेंगे।

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581