MP में बिजली बिल का बोझ होगा कम, 200 से 500 यूनिट खपत पर जानें कितनी होगी बचत

 भोपाल
 महंगे बिजली बिलों से परेशान प्रदेश के उपभोक्ताओं को इस महीने थोड़ी राहत मिलने जा रही है। मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बिजली बिल में लगने वाले फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) में कटौती की है।

इसे 5.063 प्रतिशत से घटाकर 2.34 प्रतिशत कर दिया गया है। इस तरह सरचार्ज में 2.723 प्रतिशत की कमी की गई है। इसका लाभ 23 अक्टूबर 2026 से जारी होने वाले बिजली बिलों में मिलेगा। यह राहत घरेलू सहित सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को मिलेगी।

खपत के अनुसार होगी बचत
सरचार्ज में कटौती से बिजली की खपत के अनुसार उपभोक्ताओं के बिल में अंतर आएगा। उदाहरण के तौर पर 200 यूनिट बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ता का बिल पहले 1213.50 रुपये आता था, जो अब घटकर 1182 रुपये रह जाएगा। यानी उपभोक्ता को 31.50 रुपये की बचत होगी।

इसी तरह 300 यूनिट खपत पर पहले 1954.20 रुपये का बिल बनता था, जो अब 1903.50 रुपये होगा। इससे 50.70 रुपये की राहत मिलेगी। वहीं, 500 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता को पहले 3475 रुपये देने पड़ते थे, जबकि अब बिल 3385 रुपये आएगा। इस तरह उसे 90 रुपये कम चुकाने होंगे।

फिलहाल एक महीने के लिए राहत
भोपाल सिटी सर्किल दक्षिण के डीजीएम राकेश त्रिपाठी बताते हैं कि एफपीपीएएस बिजली खरीद की लागत में होने वाले उतार चढ़ाव के आधार पर लगाया जाता है। बिजली खरीद की लागत बढ़ने या घटने का असर इस सरचार्ज पर पड़ता है।

सरचार्ज में 2.723 प्रतिशत की कटौती का मतलब यह नहीं है कि कुल बिजली बिल भी इतने प्रतिशत कम हो जाएगा। वास्तविक बचत उपभोक्ता की बिजली खपत और लागू बिजली दरों पर निर्भर करेगी।

फिलहाल उपभोक्ताओं को यह राहत एक महीने के लिए मिलेगी। इसके बाद बिजली खरीद की लागत के आधार पर सरचार्ज की दर में फिर बदलाव हो सकता है।

 

Related Posts

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की विविध सांस्कृतिक…

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और टीम भावना की सराहना की

भोपाल  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से हॉक फोर्स, 7वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581