वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो, सारंग टीम के रोमांचक करतब होंगे मुख्य आकर्षण

 वाराणसी
 भारतीय वायु सेना का सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम आगामी 22, 24 व 25 अक्टूबर को काशी में होने वाले ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का प्रमुख आकर्षण होगा। इसका आयोजन भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस भव्य हवाई प्रदर्शन में सारंग टीम अपनी शानदार हवाई कलाबाजियों और सटीक उड़ान कौशल का प्रदर्शन करेगी।

सारंग टीम 2003 में स्थापित की गई थी। तब से न केवल देश में, बल्कि विश्व के अनेक देशों में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। नमो घाट पर होने वाला यह हवाई प्रदर्शन वाराणसी के लोगों को सारंग टीम के अद्भुत हवाई करतबों को प्रत्यक्ष देखने का अवसर प्रदान करेगा।

पांच स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों (एएलएच) ध्रुव के साथ उड़ान भरने वाली यह टीम अपने समन्वित फार्मेशन और सटीक उड़ान कौशल के माध्यम से भारतीय वायु सेना की उच्च स्तरीय उड़ान दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और व्यावसायिक उत्कृष्टता का परिचय देगी।

सारंग टीम स्वदेशी विमानन क्षमता का सशक्त प्रतिनिधित्व करती है और भारतीय वायु सेना के राजदूत के रूप में देश-विदेश में भारत की विमानन उपलब्धियों को प्रदर्शित करती है। सेवा, नवाचार और राष्ट्रीय गौरव की भावना का उत्सव भी होगा।

उत्कृष्टता के माध्यम से प्रेरणा
सारंग टीम 'उत्कृष्टता के माध्यम से प्रेरणा' के आदर्श वाक्य के साथ अपने शानदार हवाई प्रदर्शनों से दर्शकों को रोमांचित कर रही है। देशभर के युवा मनों में नए सपनों तथा ऊंची उड़ान भरने का उत्साह जगा रही है।

विमानन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है। यह आयोजन उन्हें एक यादगार अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय वायु सेना को करीब से जानने और उससे जुड़ने का अवसर भी देगा।

Related Posts

फ्री में बर्तन चमकाने का झांसा देकर महिलाओं को लगाया चूना, सूरजपुर में ठगी का खुलासा

 सूरजपुर सोना-चांदी और बर्तन चमकाने के बहाने गांवों में पहुंचकर महिलाओं को ठगने वाले पिता-पुत्र की करतूत सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में असली सोने-चांदी के…

3500 पेड़ों को खत्म करने की कथित साजिश का खुलासा, छत्तीसगढ़ के उदंती में पेड़ों के इलाज के लिए पहुंचे विशेषज्ञ

 गरियाबंद  सुखाने की साजिश का शिकार बने पेड़ों को स्वस्थ करने में महीनों और सालों तक देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। इसी चुनौती के बीच कर्नाटक के बेंगलुरु से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581