‘Rise and Fall 2’ में माता-पिता को देखकर रो पड़े तेज प्रताप यादव, लालू-राबड़ी से वीडियो कॉल का इमोशनल पल

भोजपुरी बवाल के बाद तेज प्रताप यादव राइज एंड फॉल 2 में दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. रियलिटी शोज में तेज प्रताप की रियल पर्सनैलिटी देख फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. अब राइज एंड फॉल 2 में तेज प्रताप का इमोशनल साइड देखने को मिला. ये पल तब आया जब उन्हें अचानक अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी से बात करने का मौका मिला.

तेज प्रताप के छलके आंसू
लेटेस्ट एपिसोड में तेज प्रताप को उनके माता-पिता से सरप्राइज वीडियो कॉल कराई गई. लालू यादव और राबड़ी देवी को देखकर तेज प्रताप इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. ये पल देखकर शो में मौजूद स्वरा भास्कर भी भावुक हो गईं और उन्हें अपनी बेटी राबिया की याद आ गई.

शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से पूछा कि आप लोग शो देख रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि हां. तेज प्रताप पेरेंट्स को देखकर अपने इमोशन्स नहीं रोक पाए. उनकी आंखें भर आती हैं. वो मां राबड़ी देवी से पूछते हैं कि पापा की तबीयत ठीक नहीं लग रही हैं. राबड़ी देवी कहती हैं कि ठीक हैं वो. पर जब लालू यादव ने माइक लेकर बोलने की कोशिश की, तो ढंग से बोल नहीं पा रहे थे.

यादव परिवार के इस मिलन ने हर किसी को भावुक कर दिया. इसी एपिसोड में स्वरा भास्कर ने होस्ट वीरेंद्र सहवाग को बताया कि वो अपनी बेटी को याद कर रही हैं, जिसके बाद वो भी फूट-फूटकर रोने लगीं. इस तरह एक तरफ तेज प्रताप का परिवार के लिए प्यार सामने आया, तो दूसरी तरफ स्वरा की मां का दर्द भी दर्शकों को छू गया.

इससे पहले भी तेज प्रताप यादव शो में घर और मां राबड़ी देवी की याद में इमोशनल हो चुके हैं. स्वरा भास्कर से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें घर की याद सता रही है, खासकर मां राबड़ी देवी की. उन्होंने यहां तक कह दिया था, “मुझे घर जाना है.”

तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं, मई 2025 में लालू यादव ने उन्हें आरजेडी से 6 साल के लिए निकाल दिया था और परिवार से भी नाता तोड़ने की बात कही थी. इसके बाद से तेज प्रताप और परिवार के बीच की दूरी लगातार चर्चा में रही है.

Related Posts

Imran Khan News: देश छोड़ने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने मुंबई पुलिस के 'लीव नोटिस' के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है. इमरान खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था. उन्हें इस…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ी खबर, क्या राष्ट्रपति भवन में फिल्म देखेंगे नेता?

नई दिल्ली  भारतीय सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका इंतजार सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को रहता है. निर्देशक नितीश तिवारी के निर्देशन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब सरकार से CBI ने मांगीं प्रोजेक्ट्स और नियुक्तियों की फाइलें, OSD केस में बढ़ी हलचल

पंजाब सरकार से CBI ने मांगीं प्रोजेक्ट्स और नियुक्तियों की फाइलें, OSD केस में बढ़ी हलचल

पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, आज मानसा में साथ नजर आएंगे सचिन पायलट और परगट सिंह

पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, आज मानसा में साथ नजर आएंगे सचिन पायलट और परगट सिंह

पंजाब में नशे के खिलाफ बनेगा नया प्लान, फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे CM मान

पंजाब में नशे के खिलाफ बनेगा नया प्लान, फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे CM मान

BRP ने बदला पंजाब प्रभारी, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को कमान सौंपने की बताई वजह

BRP ने बदला पंजाब प्रभारी, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को कमान सौंपने की बताई वजह

चंडीगढ़ से शारजाह और अबू धाबी जाना होगा आसान, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स

चंडीगढ़ से शारजाह और अबू धाबी जाना होगा आसान, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स

पंजाब में झोटा हत्याकांड पर तनाव, परिवार की 5 मांगें और सरकार की हाईलेवल बैठक पर नजरें

पंजाब में झोटा हत्याकांड पर तनाव, परिवार की 5 मांगें और सरकार की हाईलेवल बैठक पर नजरें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581