सीरीज रिलीज होते ही एक्ट्रेस के फैशन की चर्चा तेज, इंटरनेट पर यूजर्स जमकर कर रहे इनरवियर्स सर्च

मुंबई 

इन दिनों टीवी सीरीज Off Campus सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. सीरीज की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा महिला मुख्य किरदार हन्ना वेल्स (Hannah Wells) की स्टाइलिंग की हो रही है. खास तौर पर उनकी ब्रा ने फैशन प्रेमियों का ध्यान खींच लिया है। 

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि सीरीज में दिखाई गई ब्रा किस ब्रांड की है और इसे कहां से खरीदा जा सकता है. फैन पेज और फैशन कम्युनिटी में लोग उससे मिलते-जुलते डिजाइन शेयर कर रहे हैं. कई लोग उसी तरह की ब्रा खरीदने के लिए ऑनलाइन सर्च भी कर रहे हैं। 

शो के बाद बढ़ी डिमांड

पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शो रिलीज होने के बाद इसमें इस्तेमाल किए गए कुछ लिंजरी स्टाइल्स की मांग इतनी बढ़ गई कि कई डिजाइन जल्दी ही स्टॉक से बाहर हो गए. दर्शक सिर्फ कपड़ों ही नहीं, बल्कि शो में दिखाए गए इनरवियर तक की जानकारी जुटाने लगे.शो में हन्ना के किरदार ने ब्रांड की अलग-अलग लेस ब्रा पहनी हैं. इनमें से कुछ डिजाइन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। 

पिछले महीनों में Off Campus सीरीज के बारे में गूगल पर क्या-क्या सर्च किया गया। 

सिर्फ कपड़े नहीं, अंदर पहने जाने वाले फैशन की भी चर्चा
 फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जाने वाली स्टाइलिंग का सीधा असर बाजार पर पड़ रहा है. पहले दर्शक फिल्मों और सीरीज में दिखने वाले कपड़े, जूते या बैग खरीदना चाहते थे, लेकिन अब इनरवियर और लिंजरी भी ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं। 

सीरीज के कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने किरदार के व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह की ब्रा का इस्तेमाल किया. इनमें लेस ब्रा, सपोर्टिव ब्रा और दूसरे प्रीमियम डिजाइन शामिल हैं. दर्शकों का कहना है कि ये सिर्फ देखने में आकर्षक नहीं, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी बेहतर लगती हैं। 

एला ब्राइट (Off Campus की Hannah Wells) का इंस्टाग्राम प्रोफाइल हाल के महीनों में इस सीरीज की लोकप्रियता के बाद तेजी से फॉलो किया जाने लगा है। 

सोशल मीडिया बना सबसे बड़ा फैशन गाइड
फैन पेज पर लोग सिर्फ ब्रा ही नहीं, बल्कि सीरीज में दिखने वाले टॉप, जूते, जर्सी, मेकअप, नेल पॉलिश और एक्सेसरीज तक की जानकारी साझा कर रहे हैं. इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि शो जैसा लुक कैसे पाया जा सकता है। 

ब्रांड्स भी उठाना चाहते हैं फायदा
रिपोर्ट के मुताबिक, कई लिंजरी ब्रांड्स भी इस ट्रेंड का फायदा उठाना चाहते हैं. कुछ कंपनियों ने शो की कॉस्ट्यूम टीम से संपर्क किया है, ताकि आने वाले सीजन में उनके प्रोडक्ट भी इस्तेमाल किए जा सकें. उनका मानना है कि किसी लोकप्रिय सीरीज में प्रोडक्ट दिखने से उसकी बिक्री पर सीधा असर पड़ता है। 

क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड?
फैशन विशेषज्ञों का कहना है कि आज के दौर में दर्शक सिर्फ किसी शो को देखते नहीं हैं, बल्कि उसमें दिखने वाली हर छोटी-बड़ी चीज पर नजर रखते हैं. उन्हें पसंद आने वाला फैशन तुरंत सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन जाता है. यही वजह है कि अब कहानी के साथ-साथ कॉस्ट्यूम और स्टाइलिंग भी किसी शो की लोकप्रियता तय करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। 

Related Posts

रणवीर सिंह की धुरंधर को बड़ा झटका, ग्रैमी अवॉर्ड्स में नहीं बना पाई जगह; फैंस हुए निराश

मुंबई  रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के साथ-साथ अपने गानों से भी लोगों का…

फिल्म में पाकिस्तानी बना भारतीय एक्टर, डायरेक्टर ने पूछ लिया- पाकिस्तान के किस राज्य से हैं आप?

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं, जो अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं. उनकी एक्टिंग इतनी शानदार होती है कि पर्दे पर निभाया गया किरदार ही उनकी असली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581