बॉक्सिंग में भारत की दमदार शुरुआत, प्रीति पवार बनीं कॉमनवेल्थ चैंपियन

 नई दिल्ली
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने फाइनल मुकाबला जीतकर देश को बॉक्सिंग में पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। यह ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का छठा स्वर्ण पदक है। प्रीति ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाया और तीनों राउंड में अपनी प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए रखी। निर्णायकों ने सर्वसम्मति से उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

तीनों राउंड में दिखाया दबदबा
फाइनल मुकाबले में प्रीति पवार ने शुरुआत से ही शानदार पंच लगाए और विरोधी मुक्केबाज को संभलने का मौका नहीं दिया। तीसरे और अंतिम राउंड में भी उन्होंने लगातार सटीक लेफ्ट हुक और राइट हैंड पंच लगाए।

आखिरी मिनटों में उनकी प्रतिद्वंद्वी डेलागाओ वापसी की कोशिश करती नजर आईं, लेकिन प्रीति के तेज और सटीक मुक्कों के सामने टिक नहीं सकीं। अंत में भारतीय मुक्केबाज ने सर्वसम्मत निर्णय से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए मेडलों की बरसात की उम्मीद
कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारत के लिए कई और पदकों की उम्मीद बनी हुई है। बॉक्सिंग में आज 10 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में उतरने वाले हैं। यदि सभी स्वर्ण जीतने में सफल रहते हैं, तो यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारतीय बॉक्सिंग का सबसे यादगार प्रदर्शन होगा।

प्रीति पवार के स्वर्ण पदक ने भारत के अभियान को शानदार शुरुआत दी है और अब खेल प्रेमियों की नजरें दिन के बाकी फाइनल मुकाबलों पर रहेंगी। इसके अलावा एथलेटिक्स में भी भारत की नजरें ट्रिपल जंप और पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ पर टिकी हैं, जहां गुलवीर सिंह से पदक की उम्मीद की जा रही है।

बता दें कि एथलेटिक्स में भारत की उम्मीदें गुलवीर सिंह पर रहेंगी, जो पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वो 10,000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीत चुके हैं। वहीं पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा के फाइनल में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु थिरुमरण उतरेंगे, जबकि पोल वॉल्ट के फाइनल में देव मीणा और कुलदीप कुमार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581