बिना हेलमेट, गलत पार्किंग और तेज ड्राइविंग पर सख्ती, श्रीनगर में ऑटोमेटेड सिस्टम से कट रहे चालान

श्रीनगर
यदि आप बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, तेज ड्राइविंग या गलत पार्किंग कर रहे हैं, तो सावधान रहें। आपकी इन हरकतों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आपके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

यातायात नियमों की अनदेखी करने के परिणामस्वरूप हजारों लोगों को दंडित किया गया है। इस वर्ष अप्रैल से जून 2026 के बीच श्रीनगर में 52,545 ट्रैफिक चालान काटे गए, जो पिछले 12 महीनों में काटे गए चालानों की संख्या से लगभग दोगुना है।

यह वृद्धि शहर में ट्रैफिक कैमरों के बढ़ते नेटवर्क के कारण हुई है, जो आटोमेटेड एनफोर्समेंट (स्वचालित निगरानी और कार्रवाई) को बढ़ावा दे रहा है।

12 महीनों में कटे 27000 चालान
यह जानकारी हाल ही में संपन्न विधानसभा सत्र में पेश किए गए 'श्रीनगर ट्रैफिक एंड अर्बन मोबिलिटी फ्रेमवर्क' में दी गई। फ्रेमवर्क के अनुसार, पिछले 12 महीनों में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 26,331 चालान काटे गए थे, जबकि अप्रैल से जून 2026 में 52,545 चालान काटे गए।

बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की खैर नहीं
आटोमेटेड एनफोर्समेंट डेटा में बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के मामले सबसे अधिक हैं। इस प्रणाली में 66 जंक्शनों पर 835 कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से 792 कैमरे (95 प्रतिशत) और 62 जंक्शन (94 प्रतिशत) पूरी तरह से कार्यरत हैं। यह सिस्टम आटोमेटेड चालान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसे आईटीएमएस – आईटीएलएस कंट्रोल रूम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा संचालित किया जाता है।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त हुई पुलिस
सरकार ने ट्रैफिक-मैनेजमेंट उपायों को छह-स्तंभीय फ्रेमवर्क के तहत एकीकृत किया है, जिसमें स्मार्ट एनफोर्समेंट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमन शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी को भी सहन नहीं किया जाएगा।

 

Related Posts

डिजिटल सुविधाएं खेती-किसानी से जुड़ी व्यवस्थाओं को बना रही अधिक सरल और प्रभावी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन की…

खैरागढ़ कलेक्टर ने टोलागांव धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम टोलागांव स्थित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि खरीदी अवधि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581