उज्जैन में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम, सांदीपनि उत्सव के अंतर्गत नवीन विद्यालयों के लोकार्पण का क्रम रहा जारी

भोपाल

प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 15 जुलाई से शुरू हुए गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में समापन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश भर के विद्यालयों और सभी सांदीपनि विद्यालयों में सरस्वती वंदना, गुरु सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण सहित विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, गुरु के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं नैतिक जीवन मूल्यों के प्रति नई चेतना का संचार किया।

पखवाड़े के दौरान भाषण, निबंध, योग, कॅरियर मार्गदर्शन, प्रेरक व्याख्यान, संस्कृत श्लोक वाचन, गुरु वंदना, भजन प्रस्तुति, 'एक गुरु–एक वृक्ष' अभियान, स्वच्छता एवं जनजागरूकता रैली तथा गुरु-शिष्य संवाद जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सशक्त बनाने प्रयास किया गया। इसी अवधि में नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए तथा उनका उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) भी किया गया, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा के उद्देश्यों से परिचित कराया जा सके। प्रदेश के सभी सांदीपनी विद्यालयों में सांदीपनी उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

इसी क्रम में सांदीपनि उत्सव के अंतर्गत प्रदेश में नवीन सांदीपनी विद्यालयों के लोकार्पण का क्रम भी निरंतर जारी रहा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अशोकनगर, छतरपुर (चंदला), बड़वानी, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, जबलपुर, सिवनी, रीवा, मैहर, सीधी, सागर, धार, दमोह, निवाड़ी, पन्ना, टीकमगढ़, अनूपपुर, उज्जैन, नीमच तथा मंदसौर सहित विभिन्न जिलों में सांदीपनि उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन विद्यालयों के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों को आधुनिक अधोसंरचना, नवाचार आधारित शिक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा भारतीय संस्कारों से युक्त उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को और मजबूती मिली।

 

Related Posts

एनडीएमसी की बड़ी पहल, लुटियंस दिल्ली में स्ट्रीट लाइट सुधारने पर खर्च होंगे 18.26 करोड़ रुपये

 नई दिल्ली  संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और खर्च में बचत के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लुटियंस दिल्ली के 700 अंधेरे स्थानों को रोशन करने की योजना…

इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग व्यवस्था होगी मजबूत, अंबाला में अलग बिजली लाइन बिछाने की तैयारी

अंबाला शहर से पंचकूला, छावनी और नारायणगढ़ तक इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बस सेवा की राह में अब बिजली का अड़ंगा दूर करने की तैयारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581