श्रीलंका टेस्ट सीरीज: भारत की टीम घोषित, बुमराह-जडेजा की वापसी से बढ़ी ताकत; नए चेहरे को मिला डेब्यू का मौका

नई दिल्ली

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम चुन ली गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने मंगलवार 28 जुलाई की सुबह टीम का ऐलान कर दिया। टेस्ट टीम में एक नए खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी ऑफ स्पिनर सारांश जैन हैं, जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम से कॉल आई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की वापसी हो गई है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ जून में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे।

जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर भी सवालिया निशान है। दोनों को फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद टीम में शामिल किया जाएगा। सुंदर पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं। टीम में भी उनका नाम नहीं है, तो जाहिर है कि वह दूसरे टेस्ट का भी हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई ने सिर्फ पहले टेस्ट को लेकर सुंदर से जुड़ा अपडेट दिया है और उन्हें टीम में भी जगह नहीं दी है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। बुमराह भी इंग्लैंड में ही चोटिल हुए थे।

प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी भारतीय टीम
बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी भी दी है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के तहत खेली जाने वाली इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। पहला मैच गाले में 15 अगस्त से और दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन
नोट:

· साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता BCCI COE से फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगी।

· वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
सारांश जैन को मिला मौका

33 साल के सारांश जैन लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। 188 विकेट उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चटकाए हैं, जबकि रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने 2223 रन बनाए हैं। 2 शतक भी वे जड़ चुके हैं। 14 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हैं। वे मध्य प्रदेश के लिए एक दमदार ऑलराउंडर की भूमिका निभाते आ रहे हैं।

Related Posts

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान के बाद अब ऑकलैंड में होगी भिड़ंत, भारत की नजरें 4-0 की बढ़त

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस…

मुंबई इंडियंस ने क्यों हटाए लसिथ मलिंगा? IPL 2027 से पहले सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव, पोलार्ड को कमान

नई दिल्ली  आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव का दौड़ जारी है। मुंबई ने हाल में ही महेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581