नांदेड़ में रफ्तार का कहर! ट्रक-टाटा मैजिक की जोरदार टक्कर, 9 लोगों की मौत

नांदेड़

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. कुछ घायलों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा शाम करीब 6:30 बजे नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकद गांव के पास सीताखंडी इलाके में हुआ.  भोकर से नांदेड़ की दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही टाटा मैजिक यात्री वैन को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भयानक थी कि टाटा मैजिक वैन के परखच्चे उड़ गए और वह छिटककर सड़क के किनारे जा गिरी. वैन में कुल 12 यात्री सवार थे, हादसे के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी. घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. कुछ घायलों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.  मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा शाम करीब 6:30 बजे नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकद गांव के पास सीताखंडी इलाके में हुआ। 

जोरदार टक्कर की वजह से 9 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सड़क पर क्षत-विक्षत शव बिखर गए. हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को घटना की सूचना दी. इसके अलावा 3 घायलों को आनन-फानन में भोकर और नांदेड़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वैन को टक्कर मारने के बाद ट्रक का अगला हिस्सा भी पूरी तरह पिचक गया. इसके चलते ट्रक ड्राइवर केबिन के अंदर ही फंस गया. पुलिस और बचाव दल उसे बाहर निकालने की लंबी कोशिश चली. वैन में सफर कर रहे सभी लोग स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हादसे में गलती किसकी थी। 

 

Related Posts

दिवाली पर बसों का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई रूटों पर दौड़ेंगी 266 स्पेशल बसें

शिमला  दिवाली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है. त्योहार के दौरान बसों में भीड़ और सीटों की कमी…

Digital Life Certificate: नवंबर में सरकार का खास अभियान शुरू, मोबाइल से ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

 नई दिल्ली अगर आप पेंशन लेते हैं या आपके परिवार में कोई पेंशनर है, जिसे लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ते है, तो अब आपके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581