लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारी से भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत

पिछले साल वनडे विश्व कप की चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आने वाले टी20 विश्व कप 2026 से पहले एक बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका से भारतीय टीम को 4-1 से करारी हार मिली है। इस हार को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली निराशाजनक हार के बाद भारत को फिर से एकजुट होकर आगे का रास्ता खोजना होगा। भारत ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में 156 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन किया और उसे 23 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप से ठीक दो महीने पहले मिली यह हार एक बड़ा झटका साबित होगी। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ''हमें एक समूह के तौर पर साथ बैठकर सोचना होगा कि आगे कैसे बढ़ना है। यह हमारे लिए निराशाजनक है, लेकिन इसमें हमारे लिए बहुत सी सकारात्मक बातें और सीखने के लायक चीजें भी हैं।'' भारत की शुरुआत खराब रही और शुरुआती चार ओवर के भीतर ही शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के विकेट गिर गए और टीम फिर कभी संभल नहीं पाई, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका नियमित अंतराल पर विकेट लेता रहा।

हरमनप्रीत ने आगे कहा, ''आज हमने बीच-बीच में अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में, पावरप्ले ही वह चीज थी जिसकी हमें कीमत चुकानी पड़ी। हमें अधिक रन नहीं मिले और दो विकेट भी गंवा दिए। यह निराशाजनक है। हमें कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है।'' दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने एक बार फिर मोर्चे से अगुआई करते हुए 56 गेंद पर नाबाद 92 रन बनाए और नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद पारी को संभाले रखा।

वोलवार्ट ने पांच मैच की श्रृंखला में कुल 330 रन बनाए और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी पिछली सात अंतरराष्ट्रीय पारियों में छह बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं वोलवार्ट ने कहा, ''हालांकि, पिछले कुछ महीनों में हमने सभी विभागों में जबरदस्त सुधार किया है। इस लिहाज से यह एक बहुत अच्छा सत्र रहा है।''

पिच के बारे में वोलवार्ट ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण सतह थी। उन्होंने कहा, ''आज विकेट थोड़ा मुश्किल था लेकिन पावरप्ले शानदार रहा। मुझे यह पसंद आया कि हमने पावरप्ले में कितनी आक्रामक बल्लेबाजी की। हमें लगा था कि यह एक सपाट विकेट होगा लेकिन जब यह धीमा और कम उछाल वाला निकला तो हमें कोई हैरानी नहीं हुई। पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला था। हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा होता है जिस पर ध्यान दिया जा सकता है और सुधार किया जा सकता है, और कैचिंग उनमें से एक है।''

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581