लंदन यात्रा पर रोक के खिलाफ सौरव दास की याचिका, हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

  नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने उन्हें विदेश जाने से रोकने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. उनके वकील ने बुधवार को मामले की अर्जेंट सुनवाई की मांग की. उन्होंने कोर्ट को बताया कि दास की फ्लाइट गुरुवार शाम की है और उन्हें ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनियन के एक कार्यक्रम में शामिल होना है। 

हालांकि, एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव सांबरे और जस्टिस संजय शर्मा की बेंच ने बुधवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया और याचिका को गुरुवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया। 

23 नवंबर को सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था. उनके मुताबिक, उन्हें बताया गया कि उनका पासपोर्ट फ्लैग किया गया है। 

रिपोर्टों के अनुसार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO), चेन्नई ने उनके पासपोर्ट और पहचान दस्तावेजों में जन्मस्थान समेत अन्य विवरणों में कथित विसंगतियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस नोटिस और स्पष्टीकरण लंबित होने के चलते उनका पासपोर्ट विदेश यात्रा के लिए अमान्य माना गया है। 

इससे पहले 30 अक्टूबर को मद्रास हाईकोर्ट ने सौरव दास की पहचान, राष्ट्रीयता और पृष्ठभूमि की जांच के साथ उनका पासपोर्ट और आधार रद्द करने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया था. दिल्ली हाईकोर्ट में यह नई याचिका अधिवक्ता कृष्नेश बापट के जरिए दायर की गई है. वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल सौरव दास की ओर से पैरवी कर रहे हैं। 

 

Related Posts

अनंत सिंह के भोज में दिखेगी खास व्यवस्था, हाथ धोने के लिए लगे 500 नल

 मोकामा    बिहार के मोकामा में अनंत सिंह की बेटी की शादी सिर्फ भव्य सजावट और घुड़दौड़ को लेकर ही चर्चा में नहीं है. यहां होने वाले महाभोज की व्यवस्था…

विदिशा में सुबह-सुबह प्रशासन का एक्शन, ज्यादती के आरोपियों के मकान ध्वस्त किए गए

विदिशा  मासूम और किशोरी से ज्यादती के मामलों में आरोपितों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई बुधवार सुबह शुरू हो गई। नगर पालिका और प्रशासन के अमले ने पुलिस बल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581