WPL 2027 नीलामी में सोफिया डंकली और सोफी मोलिन्यू पर रहेंगी नजरें, बेस प्राइस 50 लाख रुपये

 नई दिल्ली

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा. इस नीलामी में भारतीय बल्लेबाज जी कमलिनी, ऑलराउंडर स्नेह राणा, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू समेत कुल 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. हालांकि, फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सिर्फ 27 स्लॉट उपलब्ध हैं। 

ऑक्शन पूल में 119 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 22 कैप्ड और 97 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. घरेलू खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 20 स्लॉट खाली हैं. वहीं, विदेशी खिलाड़ियों की सूची में 27 नाम हैं, जिनमें एसोसिएट देशों की छह खिलाड़ी भी शामिल हैं. विदेशी खिलाड़ियों के लिए कुल सात स्लॉट उपलब्ध हैं. इस सूची में 14 कैप्ड और 13 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 

दो खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये

नीलामी में सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया है. इस श्रेणी में सिर्फ दो खिलाड़ी हैं- इंग्लैंड की सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू. मोलिन्यू को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रिलीज कर दिया था. वहीं, डंकली आखिरी बार 2024 में गुजरात जायंट्स की ओर से WPL में खेली थीं। 

मुंबई इंडियंस से रिलीज हुईं जी कमलिनी ने 40 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपना नाम दर्ज कराया है. इस श्रेणी में उनके साथ किरण नवगिरे और ऑस्ट्रेलिया की हीथर ग्राहम व जेस जोनासन भी शामिल हैं। 

स्नेह राणा और अटापट्टू 30 लाख के बेस प्राइस पर
कुल 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज हुईं स्नेह राणा और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू भी शामिल हैं. वहीं, सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली श्रेणी चुनी है. बाकी 107 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। 

यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स
ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स की टीम सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ सकती है. फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इनमें डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्रायन और किरण नवगिरे जैसे नाम शामिल हैं. टीम ने तारा नॉरिस को 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड भी किया है। 

यूपी वॉरियर्स नीलामी में 3.75 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी. टीम के पास भरने के लिए सबसे ज्यादा स्लॉट भी हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी की नजरें उन खिलाड़ियों पर होंगी, जो टीम को मजबूत करने के साथ उसके खाली स्थानों को भर सकें। 

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581