पुनर्जन्म के संकेत: बार-बार सपने और अनजाने जुड़ाव क्या बताते हैं

पुनर्जन्म एक ऐसा विषय है, जिस पर हिंदू धर्म शास्त्रों में काफी विस्तार से चर्चा की गई है. वहीं विज्ञान अभी भी इस विषय पर लगातार शोध कर रहा है, लेकिन अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया है. इसके बावजूद दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो पुनर्जन्म के सिद्धांत पर दृढ़ विश्वास रखते हैं.

अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि जब जीवन में कोई बड़ी विपत्ति आती है तो वे कहते हैं कि, 'पता नहीं किस जन्म की सजा मिल रही है.' ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या सच में पुनर्जन्म होता है? और अगर होता है, तो क्या इसका प्रभाव हमारे वर्तमान जीवन पर भी पड़ता है? इन्हीं सवालों के जवाब के साथ हम आपको कुछ खास संकेत बताएंगे. ये वो लक्षण हैं, जिनसे यह समझने में मदद मिल सकती है कि शायद आपका भी कोई पिछला जन्म रहा हो.

एक ही सपना बार-बार आना
अगर आपको बार-बार एक ही तरह का सपना आता है और उसमें दिखने वाले लोग या जगहें आपको जानी-पहचानी लगती हैं, लेकिन आप याद नहीं कर पाते कि आपने उन्हें कहाँ देखा है, तो यह पुनर्जन्म से जुड़ा संकेत हो सकता है.

पहली मुलाकात में अजनबी से अपनापन महसूस होना
कभी-कभी हम किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं, जिससे पहले कभी नहीं मिले होते, लेकिन उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वर्षों से पहचान हो. यह गहरा जुड़ाव पिछले जन्म के किसी रिश्ते की ओर इशारा कर सकता है.

पूर्वाभास होना
कुछ लोगों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास पहले ही हो जाता है. कई बार उनकी कही बातें सच भी साबित होती हैं. माना जाता है कि ऐसी स्थिति में आत्मा पहले के अनुभवों से परिपक्व हो चुकी होती है, जो आने वाली घटनाओं का संकेत दे देती है.

किसी व्यक्ति या चीज के प्रति खास लगाव
कभी-कभी हमें बिना किसी कारण के किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु से गहरा लगाव हो जाता है. संभव है कि यह लगाव पिछले जन्म से जुड़ा हो, जहाँ वह चीज़ या व्यक्ति आपके जीवन का अहम हिस्सा रहा हो.

अनजाना डर या उदासी महसूस होना
कुछ लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के डर या उदासी महसूस होती रहती है. कई बार वे ऐसी बातें या व्यवहार दोहराते हैं, जो उनके वर्तमान जीवन से जुड़े नहीं होते. इसे भी पुनर्जन्म से जुड़े संकेतों में देखा जाता है.

हालांकि, इन सभी बातों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक पूरी तरह से स्थापित नहीं हो पाया है. फिर भी यह मान्यता जरूर है कि आत्मा अमर होती है और वह एक शरीर छोड़कर दूसरे शरीर में प्रवेश करती रहती है.

Related Posts

स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, SWAYAM से Skill India तक फ्री पढ़ाई के 8 शानदार प्लेटफॉर्म

 आज अगर आप कुछ पढ़ना चाहते हैं या नई स्किल्स सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने नहीं पड़ेंगे। इंटरनेट की मदद से अब घर बैठे…

दिल्ली की सरकारी महिला यूनिवर्सिटी की छात्रा को मिला 1 करोड़ का पैकेज, MotorQ ने दिया ऑफर

देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए IIT और NIT को प्रमुख संस्थान माना जाता है लेकिन कई अन्य सरकारी काॅलेज भी अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड से पहचान बना रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581