बदायूं रोड और हाईवे किनारे जमीनों में बड़ा उछाल, बरेली में नए सर्किल रेट का ड्राफ्ट तैयार

लखनऊ 
यूपी के कई जिलों में वर्षों से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। किसान लगातार इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कुछ जिले ऐसे हैं जहां दो या तीन साल से नहीं बढ़े हैं। ऐसे में कुछ जिलों में इसे बढ़ाने का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। ऐसे ही जिलों में से एक है बरेली। यहां जमीन के सर्किट रेट बढ़ाने के लिए ड्राफ्ट लगभग तैयार हो गया है। इस बार पहली अगस्त की जगह 15 अगस्त के आसपास नए सर्किल रेट लागू किए जाएंगे। व्यवसायिक, आवासीय के साथ ही कृषि भूमि के सर्किल रेट में भी 10 से 15 फीसदी तक की वृद्धि होगी। यह वृद्धि पुराने फॉर्मूले के आधार पर ही की जाएगी।

इस बार एक अगस्त से पूरे प्रदेश में संपत्तियों के सर्किल रेट और उस पर स्टांप शुल्क की गणना के लिए एक समान नियम लागू करने की तैयारी थी। अभी तक प्रत्येक जनपद में इनका अलग-अलग तरीका था, लेकिन इस बार आईजी निबंधन ने प्रदेश के सभी जनपदों के लिए मानकीकृत नियमावली जारी की थी, जिसके तहत संपत्ति के तीन वर्ग नगरीय, अर्द्धनगरीय और ग्रामीण तय किए गए थे।

पुराने फार्मूले के आधार पर ही बढ़ोतरी
सर्किल रेट की अधिकतम 25-25 श्रेणियां रखी गई हैं। हर श्रेणी में क्षेत्र के महत्व के मुताबिक आवासीय, व्यवसायिक, औद्योगिक और कृषि संपत्ति के सर्किल रेट का निर्धारण करना था। हालांकि अलग-अलग शहरों की परिस्थितियां अलग-अलग होने के कारण मानकीकृत नियमावली लागू नहीं हो पाई। अब पुराने फॉर्मूले के आधार पर ही सर्किल रेट को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिले में ड्राफ्ट तैयार हो गया है।

डीएम की मंजूरी के बाद ली जाएगी आपत्ति
जल्द ही नए सर्किल रेट पर डीएम की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद लोगों से आपत्ति के लिए आठ से दस दिनों का समय दिया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट लागू कर जाएंगे। बरेली में सदर तहसील के अर्द्धनगरीय इलाके पर सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है। यह इलाका तेजी से विकसित हुआ है। इसके चलते यहां बड़ा उछाल नजर आएगा।

छह वर्ष बाद 2024 में बढ़े थे दाम
बरेली में छह साल बाद वर्ष 2024 में लगभग 350 कॉलोनियों में प्रॉपर्टी के सर्किल रेट में वृद्धि की गई थी। इसके बाद पिछले वर्ष भी वृद्धि की गई। अब इस बार भी वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह के अनुसार नए सर्किल रेट का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। लोगों से आपत्ति लेने के बाद उनका निराकरण किया जाएगा। इसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

एक करोड़ तक महंगी हो सकती है जमीन
जिले में स्थित कृषक भूमि के सर्किल रेट में भी इजाफे की तैयारी है। सड़कों के पास स्थित कृषि भूमि की दरें प्रति हेक्टेयर एक करोड़ रुपये तक बढ़ सकती हैं। सबसे अधिक वृद्धि बरेली-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने की संभावना है। इसमें नगरीय और अर्द्धनगरीय दोनों तरह के इलाके शामिल हैं। लगभग ऐसी ही स्थिति पीलीभीत रोड और बदायूं रोड पर भी होगी।

बदायूं रोड पर होगा उछाल
बीडीए ने बदायूं रोड पर तेजी से विकास किया है। बदायूं रोड पर आवासीय योजना की भी तैयारी है। इसके साथ ही रिंग रोड का निर्माण भी चल रहा है। बरेली-बदायूं रोड चौड़ीकरण तेजी से चल रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे भी चालू हो चुका है। इस कारण बदायूं रोड पर स्थित कांधरपुर, शिवधाम कालोनी, बालाजी धाम, करेली, बुखारा आदि के सर्किल रेट में अच्छा उछाल आने की संभावना है।

Related Posts

खेल का उद्देश्य केवल जीतना नहीं, बल्कि अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ना : राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों को परिणामों की चिंता छोड़कर बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। जीत- हार नहीं खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन का ही लक्ष्य होना…

खेलों में बेटियों का बढ़ता सामर्थ्य विकसित भारत की नई शक्ति का प्रतीक है, वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहराएं बेटियां : मंत्री परमार

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया अभियान ने देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का नया संकल्प और अवसर दिया है। भारत की बेटियां किसी भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581