शुक्र प्रदोष व्रत आज, भगवान शिव की पूजा से दूर होते हैं कष्ट

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का बेहद खास दिन माना जाता है. जब यह व्रत शुक्रवार को पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर व्यक्ति की मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं और जीवन के कई कष्ट दूर होने लगते हैं. प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा का सबसे शुभ समय शाम का होता है, यानी सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद तक.

शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व
इस व्रत को करने से व्यक्ति को रोग, तनाव, झगड़े और दुखों से राहत मिलती है. खासतौर पर दांपत्य जीवन की समस्याएं, आंखों से जुड़ी परेशानी और कुछ अन्य शारीरिक कष्ट भी कम हो सकते हैं. कई लोग इसे स्वास्थ्य और सुख-शांति के लिए विशेष फलदायी मानते हैं.

पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे हल्के रंग के कपड़े पहनें, जैसे सफेद या गुलाबी. इसके बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और अपनी परेशानियों से मुक्ति की प्रार्थना करें. दिनभर जितना हो सके 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का मन ही मन जाप करें और व्रत रखें. पानी का सेवन करते रहें. शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव का पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक करें. इसके बाद साफ जल से स्नान कराकर रोली, चावल, धूप और दीप से पूजा करें. भोग में खीर और फल अर्पित करें. इसके बाद बैठकर 108 बार ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और शिव पंचाक्षरी स्तोत्र का 5 बार पाठ करें. अंत में भगवान शिव से अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करें.

जरूरी नियम और सावधानियां
– पूजा से पहले घर और मंदिर की अच्छी तरह सफाई करें
– काले या बहुत गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें
– मन में किसी भी तरह के गलत विचार न आने दें
– बड़ों, गुरु और पिता का सम्मान करें
– घर आई महिलाओं को मिठाई और पानी जरूर दें
– पूरे दिन खुद को भगवान शिव के प्रति समर्पित रखें

दांपत्य सुख और स्वास्थ्य के उपाय
अगर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव है, तो शुक्र प्रदोष के दिन 11 लाल गुलाब के फूल गुलाबी धागे में पिरोकर दोनों मिलकर शिवजी को अर्पित करें और "ऊं नमः शिवाय" 27 बार बोलें. इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ती है. वहीं, जिन लोगों को आंखों या चेहरे से जुड़ी समस्या है, वे सफेद चंदन में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर लगाएं. इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है. इस तरह श्रद्धा और नियम से किया गया शुक्र प्रदोष व्रत जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक बदलाव लाने वाला माना जाता है.

Related Posts

सर्दियों के नाश्ते में बनाएं हेल्दी बाजरे का चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

सर्दियों में सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी भर दे. ऐसे में अगर आप रोज के पोहा, पराठे और…

AI के सामने फेल हो रहा CAPTCHA! ‘I’m not a robot’ टेस्ट भी नहीं रोक पा रहा बॉट्स, बैंकिंग सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

जब भी आप किसी वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, तो कई बार एक चेकबॉक्स दिखाई देता है. इसमें लिखा होता है, 'I'm not a robot'. कभी-कभी आपको ट्रैफिक लाइट, बस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581