एटीपी फाइनल्स में शेल्टन-अलकराज की भिड़ंत तय, यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल का रोमांचक रीमैच देखने को मिलेगा

 तुरीन
 अमेरिका के बेन शेल्टन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके लिए उन्हें शीर्ष रैंकिंग वाले जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव की भी मदद मिली। शेल्टन ने गुरुवार को राफेल जोदार को 7-6 (8), 7-5 से हराया। इसके बाद ज्वेरेव ने ग्रुप के आखिरी मुकाबले में आर्थर फिल्स को 6-4, 7-6 (6) से मात दी।

इस जीत के साथ शेल्टन का सेमीफाइनल में पहुंचना सुनिश्चित हो गया। सेमीफाइनल में शेल्टन का सामना स्पेन के कार्लोस अलकराज से होगा। यह मुकाबला अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल का रीमैच होगा, जो सुबह 3:33 बजे तक चला था।

उस मुकाबले में शेल्टन ने पांच सेट तक चले रोमांचक मैच में अलकराज को हराया था। हालांकि, अलकराज ने हाल ही में पेरिस मास्टर्स के फाइनल में शेल्टन को हराकर उस हार का बदला ले लिया था।

फिटनेस अलकराज की समस्या
अलकराज की फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है। बुधवार को दानिल मेदवेदेव के विरुद्ध जीत के दौरान उनकी बाईं जांघ पर पट्टी बांधी गई थी। उन्हें शुक्रवार को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में फ्लावियो कोबोली से खेलना है।

वहीं, ज्वेरेव ग्रुप चरण के अपने तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके थे। अब उनका सामना मेदवेदेव या फ्रांसिस टियाफो से होगा। दोनों खिलाड़ी शुक्रवार को ग्रुप का आखिरी मुकाबला खेलेंगे, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने वाले आखिरी खिलाड़ी का फैसला होगा।

Related Posts

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का कोरिया से मुकाबला, चीन-मलेशिया और जापान-थाईलैंड भी भिड़ेंगे

भोपाल  भारतीय टीम की निगाहें आज शनिवार को दक्षिण कोरिया के विरुद्ध महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हाकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे राउंड रॉबिन मुकाबले में जीत की लय जारी रखते…

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दूसरा मुकाबला आज, दक्षिण कोरिया को हराने उतरेगी टीम इंडिया

भोपाल  भारतीय टीम की निगाहें शनिवार को दक्षिण कोरिया के विरुद्ध महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हाकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे राउंड रॉबिन मुकाबले में जीत की लय जारी रखते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581