श्रीलंका दौरे के बीच सरफराज की पोस्ट ने मचाई हलचल, फैन्स लगा रहे कयास

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में है. इस बीच टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.

सरफराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा था- शायद मैं फिट नहीं बैठता, लेकिन मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा.

हालांकि सरफराज ने अपने इस पोस्ट में किसी व्यक्ति, चयन या घटना का जिक्र नहीं किया है. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि उनका संदेश किस संदर्भ में था. लेकिन टीम इंडिया से बाहर रहने के बीच इस पोस्ट ने क्रिकेट फैन्स के बीच चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है.

श्रीलंका दौरे के बीच आया पोस्ट
भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में है. साई सुदर्शन फिटनेस कारणों से उपलब्ध नहीं हैं, जबकि कप्तान शुभमन गिल भी चोट के कारण चर्चा में हैं. इसी दौरान सरफराज का यह क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं.
 
दलीप ट्रॉफी 2026 में मिला मौका
इस बीच दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए पश्चिम क्षेत्र (वेस्ट जोन) की टीम का ऐलान भी हो चुका है. टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है, जबकि शम्स मुलानी उपकप्तान बनाए गए हैं. स्क्वॉड में पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. सरफराज के पास इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर एक बार फिर नेशनल टीम के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका होगा.
 
सरफराज का IPL 2026 में प्रदर्शन कैसा रहा
सरफराज खान IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा रहे. उन्होंने आठ मैचों में 161 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 23.00 और स्ट्राइक रेट 169.47 रहा.

टेस्ट करियर में कैसा रहा सरफराज का प्रदर्शन?
सरफराज खान ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में किया था. अब तक वह छह टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 371 रन बना चुके हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 37.10 और स्ट्राइक रेट 74.94 है. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं. सरफराज ने नवंबर 2024 में ही भारत के लिए अपना आख‍िरी टेस्ट न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ मुंबई में खेला था. उस मुकाबले में सरफराज ने 0 और 1 का स्कोर बनाया था.

सरफराज ने 62 फर्स्ट क्लास मैचों की 92 पार‍ियों में 5114 रन बनाए हैं, जहां उनका एवरेज 65 के करीब है. वहीं 43 ल‍िस्ट ए मैचों में उनके नाम 932 रन हैं. 111    टी20 मैचों में उनके नाम 1678 रन हैं. 25.81

अब दलीप ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन यह तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है कि वह जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर पाते हैं या नहीं. वहीं उनका यह क्रिप्ट‍िक मैसेज किस ओर इशारा कर रहा है, इस बात पर भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं.

Related Posts

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन…

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581