अवमानना मामले में संजय राउत की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

मुंबई 

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ कोर्ट की अवमानना मामले की मंगलवार को सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना नेता (यूबीटी) सांसद को फिर से हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है और अगली सुनवाई के दौरान खुद पेश रहने को कहा है। 

सुप्रीम कोर्ट ने राउत और वागले को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि उनसे जिम्मेदार व्यवहार की उम्मीद की जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने राउत से कहा कि आप एक वरिष्ठ सांसद हैं, आप बार-बार ऐसे बयान नहीं दे सकते. जबकि पत्रकार निखिल वागले से अदालत ने कहा कि पत्रकारों का बहुत सम्मान होता है; प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। 

अदालत की कार्यवाही के दौरान संजय राउत के वकील ने कहा कि राउत कैंसर के पेशेंट हैं, और उनकी कीमोथेरेपी चल रही है, इसके बावजूद कोर्ट ने दोनों पक्षों से बेहतर हलफनामा दायर करने को कहा। 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राय ने कहा कि संजय राउत पहले भी कोर्ट और न्यायपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं और बाद में माफी भी मांग चुके हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट में भी उनके खिलाफ अवमानना के कई मामले लंबित हैं. सांसद के तौर पर भी उनके ऐसे कृत्य उन्हें गैर जिम्मेदाराना और अगंभीर ठहराते हैं। 

राय ने कहा कि ये आदतन अपराधी हैं. ऐसे आधारहीन आरोप लगा कर ये भाग जाते हैं. फिर माफी मांगते हैं। मंगलवार हुई सुनवाई में संजय राउत की पैरवी वरिष्ठ वकील कीर्ति उप्पल कर रहे थे, जबकि निखिल वागले की पैरवी सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह कर रही थीं। 

इस मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिल विपुल एम. पंचोली की एक पीठ कर रही थीं. इन दोनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने अवमानना याचिका दायर की थी। 

SCBA के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि हालांकि राउत ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पर सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ पोस्ट किए हैं. उन्होंने अल्बानिया के सर्वोच्च न्यायालय की एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें प्रदर्शनकारी उसे आग लगा रहे हैं। 

जस्टिस अरविंद कुमार ने संजय राउत को कोर्ट में एक और हलफनामा दाखिल करने को कहा है. अदालत ने कहा कि अब आगे क्या किया जाए, इस पर हम एक आदेश पारित करेंगे। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वागले के मामले में क्या आदेश पारित किया जाए इस पर विचार किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई में दोनों पक्षों को व्यक्तिगत रूप से (physically) कोर्ट में मौजूद रहना होगा। 

अदालत ने कहा- उन्हें आने दें और सुप्रीम कोर्ट को देखने दें। 

जस्टिस कुमार ने संजय राउत से पूछा कि क्या आप पहले सुप्रीम कोर्ट आएं हैं?

इस पर संजय राउत ने कहा कि अवमानना ​​के मामले में तो नहीं। 

जस्टिस कुमार ने कहा कि आप दोनों को फिर से आना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या सुधार हुए हैं। 

इंदिरा जयसिंह ने कहा कहा कि मेरे मुवक्किल 5 दशकों से अधिक समय से एक जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्होंने एक ट्वीट किया था लेकिन नोटिस मिलते ही उन्होंने उसे तुरंत हटा दिया. उन्होंने सीधे CJI और अटॉर्नी जनरल को भी माफीनामा भेजा है. एक पत्रकार के तौर पर वे भी न्याय के लिए अदालत की शरण में आए हैं। 

इंदिरा जयसिंह ने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं. उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है. उनका एकमात्र उद्देश्य जनहित है, और अपनी गलती मानते हुए उन्होंने ट्वीट हटा दिया। 

इस पर जस्टिस कुमार ने कहा कि आपने ट्वीट में जो कहा उसे दोहराना भी हमें बहुत बुरा लगता है।  

कोर्ट ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ अवमानना ​​मामले की सुनवाई 8 दिसंबर तक टाल दी है. अगली तारीख पर दोनों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना होगा. मंगलवार को संजय राउत अदालत में मौजूद थे, जबकि वागले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे। 

सुप्रीम कोर्ट ने राउत और वागले को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि उनसे जिम्मेदार व्यवहार की उम्मीद की जाती है। 

सुप्रीम कोर्ट ने राउत से कहा कि आप एक वरिष्ठ सांसद हैं, आप बार-बार ऐसे बयान नहीं दे सकते. जबकि पत्रकार निखिल वागले से अदालत ने कहा कि पत्रकारों का बहुत सम्मान होता है; प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। 

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी उम्मीदें? 8वें वेतन आयोग की बैठक में वेतन और भत्तों पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया। इस दौरान वेतन आयोग ने अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक की है।…

भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ASEAN देशों को फ्री ई-वीजा देने का प्रस्ताव रखा गया

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ASEAN ग्रुप में शामिल दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रस्ताव रखे हैं. इनमें इन देशों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581