80 फीट ऊंची पहाड़ी से कूदे थे सलमान खान, बाल-बाल बची थी जान

सुपरस्टार सलमान खान जब भी बड़े पर्दे पर नजर आते हैं, तो उनका चार्म सारी लाइमलाइट लूटकर चला जाता है. सलमान के स्टाइल पर उनके फैंस दिल हारते हैं. यही कारण है कि उनकी एक खराब फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की छोटी फिल्मों से ज्यादा कमा लेती हैं.

सलमान ने अपने 35 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं. उनमें कई सारे खतरनाक एक्शन सीन्स भी एक्टर ने खुद परफॉर्म किए. हाल ही में वैराइटी इंडिया से बातचीत में सलमान ने अपने उन स्टंट्स को याद किया, जिसे करते समय उन्होंने अपनी जान खतरे में डाली थी. सुपरस्टार ने बताया कि उनकी 90s की शुरुआत में दो ऐसी फिल्में रहीं, जिनमें वो बाल-बाल बचे थे.

सलमान का खतरनाक स्टंट
सलमान से जब उनके सबसे रिस्की स्टंट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपने अंदाज में सबसे पहले कहा- मैं 60 साल का हो गया हूं, आप वो पूछ रहे हैं जो मैं 35 साल पहले कर चुका हूं. इतने सालों पहले मैंने वो कौनसा खतरनाक सबसे पहले स्टंट किया था मैं याद रख सकूं, ये संभव नहीं है.

हालांकि बाद में उन्होंने याद किया और अपनी फिल्म जाग्रुती का किस्सा सुनाया, जब वो एक ऊंची पहाड़ी से कूद गए थे. सलमान ने कहा- हम लोग उडुपी में शूट कर रहे थे, वहां एक 80 फुट का पहाड़ था और खाई थी. तब के दौर में सिर्फ एक या दो बॉक्स हुआ करते थे, ताकि किसी को चोट ना पहुंचे. लेकिन ये हाई-जंप थी, तो स्टंट टीम ने बॉक्स के तीन लेयर लगाए थे जिसमें गद्दे भी बिछाए गए थे.

'जब मैं ऊपर चढ़ा, तो मैं वहां से बॉक्स ही नहीं देख पाया जिसपर मुझे जंप करना था. खाई गहरी थी, इसलिए मुझे अपनी जजमेंट के हिसाब से कूदना था. मैं वो जंप नहीं करता, लेकिन तबतक वहां काफी भीड़ आ चुकी थी. तो अब ऊपर जाकर नीचे आ जाना और स्टंट करने से मना करना, थोड़ा ईगो को नुकसान पहुंचाता. तभी मैंने फैसला किया कि अब मुझे कूदना है और बॉक्स वहीं कहीं पर हैं. तो मैंने अपने मेकअप मैन का हाथ पकड़ा और जैसे ही जंप करने के लिए दौड़ा, मेरा पैर फिसल गया.'

सलमान ने बताया कि उनका सिर पहाड़ की चोटी पर लगभग लगने वाला था और वो तुरंत नीचे गिर गए. सुपरस्टार ने अपने एक और स्टंट का जिक्र किया, जो उन्होंने फिल्म पत्थर के फूल में किया था. सलमान को मुंबई की रोड पर स्केटिंग करनी थी, इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और वो गद्दे पर इतनी जोर से गिरे कि करीब 90 सेकेंड तक सांस नहीं आई थी.

Related Posts

‘कांटे’ फेम डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दर्दनाक और दुखद खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता (57 साल) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके…

एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ का धमाका, 3 घंटे 15 मिनट की फिल्म को मिला U सर्टिफिकेट

मुंबई  बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा देखने के लिए दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581