टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिर चर्चा में सलमान खान, लॉरेंस गैंग ने दी थी दूरी बनाने की धमकी

सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आतंक की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. बीती रात 18 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. एक्टर को कोई गंभीर चोट नहीं आई, मगर उनके ड्राइवर बुरी तरह घायल हुए. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली.

लॉरेंस गैंग के निशाने पर सलमान के करीबी
अनिल पंडित ने कहा कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ को धमकी दी थी कि वो सलमान खान से दूरी बनाए रखें, और उनके साथ काम ना करें. लेकिन उन्होंने उनकी बिल्कुल नहीं सुनी. जिसके बाद उनपर ये हमला हुआ है. लगातार सलमान के करीबी लोगों पर लॉरेंस गैंग द्वारा हमले हो रहे हैं. बाबा सिद्दिकी ने अपनी जान गंवाई थीं, रोहित शेट्टी के घर पर कई राउंड फायरिंग हुई थी.

इन तीनों मामलों में लॉरेंस गैंग ने साफ किया कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उन्हें वो इसी तरह समझाएंगे. वो लगातार सुपरस्टार को धमका रहे हैं. सलमान पर कई बार हमलों की कोशिश भी हो गई है. एक बार उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद वहां की सुरक्षा बढ़ाई गई.

धमकियों पर क्या था सलमान का बयान?
सलमान खान को पिछले कई सालों से लॉरेंस गैंग की ओर से धमकियां मिल रही हैं. उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच काम करना और रहना पड़ रहा है. ऐसे में क्या सलमान को इन धमकियों से डर लगता है? इसके बारे में भी उन्होंने कुछ समय पहले खुलकर बात की थी. सुपरस्टार ने अपनी फिल्म सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च पर इन घटनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. सलमान ने अपनी धमकियों पर कहा था- भगवान, अल्लाह सब उनपर है, जितनी उम्र लिखी है उतनी लिखी है. बस यही है.

सलमान ने इस दौरान इतनी सिक्योरिटी में रहने पर भी बात की थी. उन्होंने कहा कि कभी-कभी इतने लोगों के बीच रहना-चलना मुश्किल वाला काम हो जाता है. उनके लिए रूटीन हमेशा गैलेक्सी अपार्टमेंट से सीधा शूट और शूट से गैलेक्सी अपार्टमेंट रहा है. इसके अलावा वो और कहीं नहीं जाते.

बात करें सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद की, तो साल 1998 में काले हिरण केस के चलते उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. हालांकि बिश्नोई गैंग का ये दावा है कि अगर सलमान उनसे और उनकी कम्यूनिटी से उनके मंदिर में आकर दिल से माफी मांगेंगे, तो वो उनके खिलाफ हो रहे ये हमले बंद कर देंगे.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581