गदर 3 में लौटेगी सकीना, बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का टारगेट

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'गदर' के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फिल्म में 'सकीना' का यादगार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि 'गदर 3' जरूर बनेगी.

अमीषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक बेहद जोश भरा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के भविष्य और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने साफ कर दिया है कि आने वाली फिल्म पिछली दोनों पार्ट्स से कहीं ज्यादा भव्य और दमदार कहानी वाली होगी. अमीषा के इस ऐलान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

अमीषा पटेल ने क्या किया?
अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'गदर 3' जब भी आएगी, सिनेमाघरों में तूफान लेकर आएगी. उन्होंने कहा कि दर्शकों के बेशुमार प्यार और भगवान के आशीर्वाद से इस फ्रैंचाइज़ी का कद इतना बड़ा हो चुका है कि इसके लिए बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमाना कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि यह तो महज एक शुरुआती आंकड़ा है. एक्ट्रेस ने फैंस को भरोसा दिलाया कि इस बार फिल्म का पैमाना और इसकी स्क्रिप्ट पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और प्रभावशाली होने वाली है, जिसके लिए दर्शकों को तैयार रहना चाहिए.

पीआर गेम पर भी दिया रिएक्शन
अपनी बात रखते हुए अमीषा ने फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे पीआर (PR) स्टंट्स पर भी खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा कि उनके खाते में 'कहो ना प्यार है', 'गदर 1' और 'गदर 2' जैसी तीन बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. अमीषा ने तंज कसते हुए कहा कि आज भी ये फिल्में उनके को-स्टार्स के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में गिनी जाती हैं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शायद उनकी पीआर मशीनरी दूसरी एक्ट्रेसेस के मुकाबले थोड़ी कमजोर है, लेकिन उनके पास असली हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है.

कुछ साल पहले, अमीषा ने 'गदर 3' के बारे में एक फ़ैन के सवाल का जवाब देते हुए X पर लिखा था, 'मुझे सकीना (गदर में उनका किरदार) बहुत पसंद है, और आप सभी का सकीना के प्रति जो प्यार है, मैं उसकी बहुत कद्र करती हूं. लेकिन हां, अगर मुझे 'गदर 3' का ऑफर मिलता है, तो मैं इसे तभी करूंगी, जब मैं इसकी कहानी (script) से पूरी तरह से खुश होऊंगी, ठीक वैसे ही, जैसे मैं 'गदर 1' के समय खुश थी.'

'गदर 2' साल 2023 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया था. 'गदर 2' के जरिए अमीषा ने कई सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. लेकिन दर्शकों से उन्हें जो प्यार और तारीफ मिली, उसने उनकी लंबे समय की गैर-मौजूदगी की भरपाई कर दी. सनी देओल के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581