RRB Group D Dates Revised: परीक्षा शेड्यूल बदला, 22,195 पदों की भर्ती के लिए कब मिलेगा एडमिट कार्ड? जानिए नए नियम

नई दिल्ली

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 की कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 3 अगस्त से 21 अगस्त तक होनी थी लेकिन अब यह 3 अगस्त से 25 अगस्त तक होगी। रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक अब रेलवे में ग्रुप डी के 22195 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने जा रही सीबीटी बेस्ड परीक्षा 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी (कुल 16 दिन। बहुत से परीक्षार्थियों की एग्जाम सिटी जारी की जा चुकी है। नियम के मुताबिक परीक्षा का शहर, तिथि देखने तथा SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक उम्मीदवार की परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी RRBs की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव किया जा रहा है। ई कॉल लेटर परीक्षा तिथि से चार चार दिन पहले जारी किया जाएगा। यानी जिसकी परीक्षा 3 अगस्त को है, उनके एडमिट कार्ड 31 जुलाई को आएंगे।

दो आईडी प्रूफ लाने होंगे
आरआरबी ने कहा है कि परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अपने साथ दो मूल पहचान पत्र (Original ID Proofs) लाने होंगे, जिनमें से एक वही होना चाहिए जिसका उल्लेख आवेदन पत्र में किया गया था।

आधार कार्ड अनलॉक स्थिति में हो
परीक्षा केंद्र पर सुगम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि उनका आधार अकाउंट UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में हो।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।

क्या है रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का पैटर्न
सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।

नेगेटिव मार्किंग
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत

यूआर-40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस-40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30 फीसदी, एससी-30 फीसदी, एसटी-30 फीसदी।

नॉर्मलाइजेशन होगा
सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

Related Posts

धनतेरस पर बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

धनतेरस का त्योहार इस बार कुछ राशियों के लिए ज्योतिषीय लिहाज से भी खास माना जा रहा है.  ग्रहों की चाल से बनने वाले शुभ योगों का असर व्यक्ति के…

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581