इंग्लैंड में रोहित का मिशन शुरू, वनडे सीरीज में होगी अग्निपरीक्षा

 नई दिल्ली
 भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। वे वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं। रोहित अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं। उनका लक्ष्य भारत के लिए विश्व कप 2027 में खेलना है, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है। वर्ल्ड कप से पहले हिटमैन के लिए हर सीरीज एक अग्नि परीक्षा की तरह है।

रोहित के लिए पिछले कुछ समय से उनकी फिटनेस भी बड़ी समस्या बनी हुई है। आईपीएल 2026 में वे हैमिस्ट्रिंग इंजरी की वजह से 5 मुकाबला नहीं खेल सके थे। इसके बाद उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े होने लगे थे। टीम मैनेजमेंट की तरफ से ये आश्वसन नहीं दिया जा रहा है कि रोहित की वर्ल्ड कप में जगह पक्की है। ऐसे में अब वे इंग्लैंड की परीक्षा पास करने के लिए पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं।

रोहित शर्मा पहुंचे लंदन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी की लिए पहले ही लंदन पहुंचे हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने के लिए रोहित ने लंदन के आसपास क्लबों के मैदान पर कई सेशन नेट्स में बल्लेबाजी की है। इससे वे आईपीएल के बैटिंग विकेट को पीछे छोड़ इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलना चाहते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही टीम इंडिया अभी तक वहां की स्थितियों में खुद को नहीं ढाल सकी है।

भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप चल रही है। बल्लेबाजों ने आईपीएल में सपाट विकेट पर खूब रन बनाए लेकिन जैसे परिस्थितियां बल्लेबाजी के प्रतिकूल हुईं है, टीम की बैटिंग निराश कर रही है। ऐसे में हिटमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन के लिए पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं।

इंग्लैंड में रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन
इंग्लैंड की धरती रोहित खूब रास आती है। उन्होंने 27 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 64.9 की औसत के साथ 1428 रन बनाए हैं। ये किसी भी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है। अब वे 14 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे और शानदार प्रदर्शन कर अपनी फिटनेस और फॉर्म के सवालों का जवाब देना चाहेंगे।

 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581