रहाणे को रोहित-विराट का सलाम, शानदार करियर पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली
अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार (30 जुलाई) को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था.  संन्यास लेने के बाद रहाणे को लेकर साथी खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर कर रहाणे को शानदार करियर के लिए बधाई दी. रोहित और रहाणे ने मुंबई क्रिकेट से लेकर भारतीय टीम तक कई यादगार पल साथ बिताए हैं. दोनों लंबे समय तक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे और कई ऐतिहासिक जीतों के गवाह बने.

रोहित शर्मा ने X पर लिखा, 'हमने कई सालों तक ड्रेसिंग रूम शेयर किया है और मैं जानता हूं कि तुम्हारी जो उपलब्धि हासिल की है, उसके पीछे कितनी मेहनत लगी है. तुम्हारी प्रतिबद्धता और प्रोफेशनलिज्म ने तुम्हें हमेशा सबसे अलग बनाया. शानदार करियर के लिए बधाई. भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं.'

38 साल के अजिंक्य रहाणे ने स्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर अपने क्रिकेटिंग करियर को विराम देने का फैसला सुनाया. उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया और कहा कि देश के लिए खेलना उनके लिए हमेशा गर्व की बात रहेगी.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी अजिंक्य रहाणे को शुभमकामनाएं दी. कोहली ने X पर लिखा, 'जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई हो, दोस्त. तुमने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और तुम्हें अपनी जर्नी पर गर्व होना चाहिए. स्लिप में सबसे भरोसेमंद फील्डर और मेरे पसंदीदा टेस्ट बैटिंग पार्टनर, हमेशा तुम्हारी सफलता की कामना करता हूं. ईश्वर तुम्हें आशीर्वाद दें.'

अजिंक्य  रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैचों में 5077 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 26 अर्धशतक निकले. विदेशी परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन अक्सर टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत माना गया. इसके अलावा उन्होंने 90 ओडीआई मैचों में 2962 और 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 375 रन स्कोर किए.

अजिंक्य रहाणे के करियर की सबसे यादगार उपलब्धियों में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 रही. एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया के 36 रनों पर ऑलआउट होने के बाद विराट कोहली स्वदेश लौट गए थे, ऐसे में कप्तानी रहाणे के हाथों में आई. मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने शतक जड़कर भारत को शानदार जीत दिलाई. इसके बाद युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया का 32 साल पुराना अजेय रिकॉर्ड तोड़ते हुए सीरीज अपने नाम की.

अजिंक्य रहाणे ने छह टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारतीय टीम ने चार मुकाबले जीते और दो मुकाबले ड्रॉ रहे. खास बात यह रही कि उनकी कप्तानी में भारत को एक भी टेस्ट में हार का सामना नहीं करना पड़ा. पांच या उससे अधिक टेस्ट में कप्तानी करने वाले भारतीय कप्तानों में उनका जीत प्रतिशत सबसे बेहतर है.

Related Posts

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581