जाम से मिलेगी राहत! बिहार के कई शहरों में बनेंगे नए बाइपास, इन जिलों को मिलेगा फायदा

 पटना
बिहार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Trasnport and Highways) एक दर्जन से अधिक जगहों पर बाइपास का निर्माण करा रहा है।

कई नए स्थानों पर भी बाइपास निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही पथ निर्माण विभाग भी कई जगहों पर नए बाइपास का निर्माण कराएगा।

नाबार्ड के साथ पथ निर्माण विभाग ने ऋण को लेकर जिस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है, उसका इस्तेमाल भी बड़ी संख्या में बाइपास के निर्माण के लिए किया जाएगा।

इन बाइपास का निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के तहत किया जाना है।

केंद्र की राशि से इन जगहों पर बनेगा बाइपास
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अरवल में एनएच-139 पर नौबतपुर-हरिहरगंज मार्ग पर 12 किलोमीटर लंबे फोरलेन बाइपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

इसी तरह जमुई के झाझा में मांगोबंदर, केंदुआ, टोलसोना, नरगंजो तथा पश्चिम चंपारण में भैरोगंज बाइपास के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है।

इन जगहों पर बाइपास निर्माण का काम चल रहा
वहीं, एनएच पर कई जगहों पर बाइपास निर्माण का काम चल रहा है। इनमें छपरा व रिविलगंज बाइपास, आरा बाइपास, बक्सर-चौसा बाइपास, शेखपुरा बाइपास का न‍िर्माण होगा।

इसी तरह जमुई, खैरा, कटोरिया, बांका, पंजवारा व लखपुरा बाइपास, रानीगंज बाइपास, औरंगाबाद व दाउदनगर बाइपास, पूर्णिया बाइपास तथा मधुबनी, बेनीपट्टी व उच्चैठ बाइपास शामिल हैं।

प्रगति यात्रा में नीतीश ने कई जगहों पर बाइपास की घोषणा की थी
तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर बाइपास निर्माण की घोषणा की थी। नाबार्ड से मिलने वाली ऋण राशि से इन परियोजनाओं पर काम होना है।

आरा के पीरो को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाइपास बनाया जाना है। पटना के बिहटा और मनेर में भी बाइपास का निर्माण होना है।

इसके अलावा मधुबनी व जयनगर, गोपालगंज व मीरगंज, फारबिसगंज व अररिया, किशनगंज, सुपौल व त्रिवेणीगंज, नवादा व हिसुआ तथा सीतामढ़ी व शिवहर आदि जगहों पर पथ निर्माण विभाग के स्तर से बाइपास का निर्माण कराया जाना है।

Related Posts

बिहार में सड़क नेटवर्क का होगा विस्तार, 5 हाईवे परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये होंगे खर्च

पटना  वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एनएच की जिस कार्ययोजना को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी अनुमति दी है उसके तहत चार लेन की पांच सड़क परियोजनाओं पर…

होटल में शत-प्रतिशत बुकिंग, पर्यटकों की आवाजाही से कैब चालकों को कई गुना लाभ, बाजारों में बढ़ी व्यावसायिक गतिविधियां

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन और स्थानीय कारोबार के विस्तार का भी बड़ा अवसर बनता जा रहा है। रामनगरी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581