गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ में जल्द पहुंचेगा मानसून, आज बदलेगा मौसम का मिजाज

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, लेकिन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत ज्यादार हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है. दिन में धूप की तपिश और रात में गर्म हवाओं और उमस से लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है. बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मौसम विभाग ने 12 जून से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है.

प्रदेश में रविवार को मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा कुछ इलाकों में पानी भी बरसा. कुसमी में 7 सेमी, कापू में 3 सेमी और बलरामपुर, कांसाबेल, पोदी उपरोरा में 1 सेमी बारिश हुई. 

4 दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून 
मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के कुछ भाग, असम और अरुणाचल प्रदेश में आज दिनांक 7 जून को पहुंच गया है। इसके आगे बढ़ने के लिए  परिस्थितियों अनुकूल है. अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ भाग आंध्र प्रदेश के कुछ भाग, तमिलनाडु के शेष भाग, छत्तीसगढ़ के कुछ भाग, उड़ीसा के कुछ भाग, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ भाग में पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ अंधड़ के आसार हैं. फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. वजहीन 12 जून के बाद बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है. 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के अलावा बारिश या आंधी की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

प्रमुख शहरों के तापमान

  • बालोद में 41.7 डिग्री सेल्सियस 
  • बेमेतरा में 41.5 डिग्री सेल्सियस
  • कवर्धा में 41.5 डिग्री सेल्सियस 
  • दुर्ग में 41.2 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर में 41 डिग्री सेल्सियस 
  • राजनांदगांव में 40.9 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस 
  • अंबिकापुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस

Related Posts

बुलेट ट्रेन परियोजना: सूरत और बिलिमोड़ा के बीच 50 किलोमीटर के मार्ग पर 20 नवंबर से बिजली आपूर्ति फिर से शुरू होगी, लोगों और कर्मचारियों को बिजली लाइनों से दूर रहने की चेतावनी देते हुए

बुलेट ट्रेन परियोजना: अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर उठाते हुए, 20 नवंबर 2026 से सूरत और बिलिमोरा के बीच पहले खंड पर ओवरहेड उपकरण (OHE)…

सूरत में विवाद: पार्षदों की 1.9 मिलियन की जबरन वसूली की कथित बातचीत वायरल हुई, किसी ने एक विधायक के नाम पर 1 मिलियन ले लिए

सूरत न्यूज: सूरत भाजपा के भीतर आंतरिक तनाव और आपसी आरोपों के कारण एक और विवाद उभरा है। अवैध निर्माण में 19 लाख रुपये के कथित समझौते पर चर्चा करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581