ड्रोन सखी बनीं आगर की रीना, आधुनिक खेती में महिलाओं की बदलती भूमिका

आधुनिक खेती में महिलाओं का बढ़ता कदम, आगर की रीना बनीं ड्रोन सखी

ड्रोन तकनीक से बदली तस्वीर

भोपाल

आधुनिक तकनीक अब ग्रामीण भारत की महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता की नई उड़ान दे रही है। आगर जिले के ग्राम थडोदा की रीना चंदेल इसका प्रेरक उदाहरण हैं। आजीविका मिशन और नाफेड के सहयोग से प्राप्त ड्रोन संचालन प्रशिक्षण ने रीना को न केवल नई पहचान दी, बल्कि उन्हें गांव-गांव में आधुनिक खेती की अग्रदूत बना दिया है। अब रीना ड्रोन तकनीक के माध्यम से किसानों के खेतों में स्प्रे कर रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेती-किसानी के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रीना ने जिले में किसानों के खेतों तक ड्रोन तकनीक पहुंचाने का काम शुरू किया। वह स्वयं ड्रोन का संचालन करती हैं और खेतों में कीटनाशक व पोषक तत्वों का स्प्रे करती हैं। खरीफ सीजन में रीना ने 42 किसानों की लगभग 121 एकड़ जमीन पर ड्रोन के माध्यम से स्प्रे किया और प्रति एकड़ 500 रुपये की दर से सेवा प्रदान की। वहीं रबी सीजन में उन्होंने 56 किसानों की लगभग 156 एकड़ जमीन पर ड्रोन स्प्रे कर आधुनिक कृषि पद्धति को बढ़ावा दिया।

रीना की सक्रियता और मेहनत को देखते हुए कृषि विभाग ने उन्हें “कृषि सखी” की जिम्मेदारी भी सौंपी है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण के बाद वह समूह की महिलाओं और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दे रही हैं। इस कार्य के लिए उन्हें विभाग की ओर से प्रतिमाह 5 हजार रुपये का मानदेय भी दिया जा रहा है।

रीना चंदेल की कहानी यह दर्शाती है कि यदि अवसर और प्रशिक्षण मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी तकनीक के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर सकती हैं। ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक के उपयोग से उन्होंने न केवल अपनी आय का स्रोत बढ़ाया है, बल्कि किसानों को भी समय और श्रम की बचत के साथ बेहतर खेती की दिशा दिखाई है।

आज रीना अपने गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी यह सफलता बताती है कि बदलते समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आधुनिक तकनीक को अपनाकर गांव और खेती दोनों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

Related Posts

ट्रंप का बड़ा बयान! PM मोदी को बताया टफ लीडर, क्वाड समिट में भारत की नेतृत्व क्षमता की तारीफ

मनीला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर तारीफ की है। क्वॉड सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब उनके पास खड़े थे तो उन्होंने कहा कि…

होर्मुज में बड़ा हमला: 24 भारतीयों से भरे LPG टैंकर पर दागी गई मिसाइल, बाल-बाल बचा जहाज

मुंबई  पनामा के झंडे वाला एलपीजी टैंकर तारा गैस होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल से हमला हुआ है। इस जहाज पर 24 भारतीय नागरिकों समेत कुल 25 सदस्यीय चालक दल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581