इसरो-वीएसएससी में जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर भर्ती, 5 मई तक मिलेगा आवेदन का अवसर

तिरुवनंतपुरम 
 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक प्रमुख केंद्र, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने अपनी अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला (एसपीएल) में जूनियर रिसर्च फेलो (जआरएफ) के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसरो-वीएसएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल के सुबह 10.00 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 05.00 बजे तय या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 

आवेदन करने वाले वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार भौतिकी/अनुप्रयुक्त भौतिकी/इंजीनियरिंग भौतिकी/अंतरिक्ष भौतिकी/वायुमंडलीय विज्ञान/मौसम विज्ञान/ग्रहीय विज्ञान में एमएससी डिग्री या वायुमंडलीय विज्ञान/अंतरिक्ष विज्ञान/ग्रहीय विज्ञान/अनुप्रयुक्त भौतिकी/इंजीनियरिंग भौतिकी में एमएस/एमई/एमटेक, जिसमें सभी सेमेस्टरों के कुल औसत में न्यूनतम 60% अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.5 का सीजीपीए/सीपीआई ग्रेडिंग या समकक्ष होना चाहिए।

इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास सीएसआईआर-यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, जिसमें नेट-लेक्चरशिप भी शामिल है; मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन योग्यता परीक्षा (जीएटी); और संयुक्त प्रवेश स्क्रीनिंग परीक्षा (जेईएसटी) जैसे आवश्यक योग्यताएं भी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 5 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की प्रारंभिक जांच, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 37,000 से 42,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले वीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

Related Posts

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

BPSC TRE-4 ने तोड़ा AEDO का रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने शिक्षक भर्ती के लिए किया आवेदन

पटना बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581