हरियाणा में आज जगह-जगह रावण दहन, कहीं बाउंसरों की सुरक्षा तो कहीं रिमोट से जलेगा पुतला

 हिसार/पानीपत
 प्रदेश में आज विजयादशमी पर जगह-जगह रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाएगा। पंचकूला के सेक्टर-पांच स्थित शालीमार मैदान में 221 फीट ऊंचा रावण लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। आयोजकों को 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

करीब 70 लाख रुपये की लागत से हो रहे आयोजन में रावण दहन के साथ आतिशबाजी भी होगी। वहीं हिसार में पुराना राजकीय कालेज मैदान में खड़े पुतलों की सुरक्षा के लिए कटला रामलीला कमेटी ने बाउंसर तैनात किए हैं। पिछले वर्ष कुछ शरारती तत्वों ने पुतलों को समय पूर्व ही आग लगा दी थी।

कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. ऋषभ वत्स के अनुसार, रावण दहन का शुभ समय शाम 5:47 बजे से रात 8:23 बजे तक है। शाम 5:47 से 6:12 बजे तक का समय विशेष शुभ माना गया है। इसके अलावा विजय मुहूर्त दोपहर 1:59 से 2:45 बजे तक और अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1:14 से शाम 3:30 बजे तक रहेगा।

कई शहरों में होंगे आयोजन
रोहतक के आइटीआइ मैदान में 70 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के 69 और 65 फीट के पुतले जलेंगे।

करनाल जिले में 14 स्थानों पर आयोजन होंगे। जींद जिले में सफीदों का 70 फीट ऊंचा रावण प्रमुख रहेगा। फतेहाबाद जिले के भूना में पुतले का दहन इलेक्ट्रानिक रिमोट से होगा।

कुरुक्षेत्र में 101 फीट तक के पुतले तैयार किए गए हैं। हिसार, कैथल, हांसी, चरखी दादरी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कई जगह दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

Related Posts

प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है करम परब: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री  साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की मांदर की थाप…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव, व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी जिलाधिकारी के आदेश पर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों के लिए अधिकारियों की हुई तैनाती विभागीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581