रणबीर कपूर की रामायण को मिला इंटरनेशनल सर्टिफिकेट, ट्रेलर 24 जुलाई को

रामायण फिल्म को लेकर काफी समय से बज है। फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसके ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म को पहला इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन मिल गया है। ऑस्ट्रेलियन क्लासिफिकेशन बोर्ड वेबसाइट के मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म का 34 मिनट का फुटेज सर्टिफाई किया गया है। ऑस्ट्रेलियन क्लासिफिकेशन बोर्ड की लिस्टिंग के अनुसार, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म के फुटेज को "मामूली हिंसा" के लिए 'M' (मैच्योर) क्लासिफिकेशन दिया गया है।

क्या है एम सर्टिफिकेट का मतलब
ऑस्ट्रेलियाई गाइडलाइन के अनुसार, 'M' (मैच्योर) क्लासिफिकेशन एक सलाह देने वाली रेटिंग है। 'M' कैटेगरी वाली फिल्मों और कंप्यूटर गेम्स की सलाह 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं दी जाती है। 'M' कैटेगरी वाली फिल्मों और कंप्यूटर गेम्स की सलाह 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं दी जाती है। इनमें हिंसा और ऐसी थीम हो सकती है जिनके लिए मैच्योर सोच की जरूरत होती है। 15 साल से कम उम्र के बच्चे कानूनी तौर पर इस कंटेंट को देख सकते हैं।

साइट पर फिल्म की एक छोटी सी कहानी भी शेयर की गई है, जिसमें लिखा है, 'एक प्राचीन युवा राजकुमार और राजकुमारी की कहानी है, जिनकी शादी और उसके बाद वनवास का यादगार सफर होता है।' प्यार, कर्तव्य और किस्मत की उनकी कहानी आगे आने वाली बड़ी चुनौतियों का सामना करती है।

यह सर्टिफिकेशन ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन में फिल्म के मेकर्स इसके ट्रेलर को थिएटर में रिलीज करने का प्लान कर रहे थे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने ट्रेलर को यू सर्टिफिकेट दिया है।

2 ट्रेलर होंगे रिलीज
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के 2 ट्रेलर होंगे जिसमें से एक 4 मिनट लंबा होगा वहीं दूसरा 4 मिनट 15 सेकेंड का।

कब रिलीज हो रहा है ट्रेलर
ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा। ट्रेलर की अनाउंसमेंट कर लिखा गया था, भारत से लेकर दुनिया तक। कई हजार सालों से, रामायण ने जनरेशन को इंस्पायर किया है धर्म, मर्यादा, ताकत और कम्पैशन के लिए। अब इसकी नई शुरुआत हो रही है। रामायण का ट्रेलर प्रीमियर वर्ल्डवाइड 24 जुलाई को रिलीज होगा।

रामायण की पूरी कास्ट
फिल्म के बारे में बता दें कि इसे नितेश तिवारी डायारेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, सनी देओल ने हनुमान और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल समेत कई स्टार्स हैं।

Related Posts

‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' में यश (रावण) के रोल की हिंदी डबिंग शरद केलकर ने की है। एक हालिया इंटरव्यू में शरद केलकर ने इस किरदार…

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581