राजस्थानी-महाराष्ट्रीय स्वाद का तड़का, ट्राई करें बेसन गट्टा पाटौड़ी रोल्स

 भारतीय खाना अपने अलग स्वाद की वजह से दुनियाभर में खास जगह रखता है. भारत के अलग राज्य के खाने का टेस्ट अलग होता है, लेकिन इनकी फ्यूजन डिशेज भी कमाल होती हैं. अगर आप राजस्थानी और महाराष्ट्रीय डिशेज खाने के शौकीन हैं तो आप एक बार बेसन गट्टा पाटौड़ी रोल्स ट्राई कर सकते हैं. बेसन से बनने वाली इस शाही सब्जी में राजस्थान और महाराष्ट्र दोनों का ही फ्लेवर आता है.

जब घर में कोई सब्जी ना तो आप बेसन की इस सब्जी को बना सकते हैं, जिसे खाने के बाद आपके घरवाले बार-बार इसे बनाने की मांग करेंगे. बेसन गट्टा पाटौड़ी रोल्स बनाने में आसान रेसिपी है और इसमें पतली बेसन की शीट में नारियस, मूंगफली वाला स्टफिंग मसाला भरा जाता है, जो इसका स्वाद दोगुना कर देता है. जब घर में मेहमान आने वाले हो तो आप यह डिश बना सकते हैं, इसे खाते ही सब आपके इसकी सीक्रेट रेसिपी पूछेंगे.

सबसे अच्छी बात यह है कि इस डिश को घर में मौजूद सामग्री से ही तैयार किया जाता है, इसके लिए बाजार से कुछ खरीदने की जरूर नहीं पड़ती है. आइए  बेसन गट्टा पाटौड़ी रोल्स की आसान रेसिपी जानते हैं.

बेसन गट्टा पाटौड़ी रोल्स की सामग्री
बेसन रोल्स के लिए:
    2 कप बेसन
    ½ छोटा चम्मच हल्दी
    ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    स्वादानुसार नमक
    1-2 चम्मच तेल
    जरूरत के अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए:
    2 बड़े चम्मच सूखा नारियल
    2 बड़े चम्मच मूंगफली के दाने
    1 छोटा चम्मच जीरा
    1 छोटा चम्मच सौंफ
    1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
    2-3 हरी मिर्च
    5-6 लहसुन की कलियां

ग्रेवी के लिए:
    2 बड़े चम्मच तेल
    1 छोटा चम्मच जीरा
    1 बारीक कटा प्याज
    1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
    1 कप दही
    1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
    ½ कप टमाटर की प्यूरी
    ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
    जरूरत के अनुसार पानी
    बारीक कटा हरा धनिया
    स्वादानुसार नमक

बेसन गट्टा पाटौड़ी रोल्स बनाने का तरीका
बेसन का डो बनाएं: सबसे पहले एक कटोरे में बेसन डालें और उसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और मोयन के लिए थोड़ा-सा तेल डालकर हाथ से सारी चीजें अच्छी तरह से मिला दें. पानी डालकर सॉफ्ट डो बना लें, इसे सख्त नहीं करना है.

स्टफिंग के लिए मसाला बनाएं: एक पैन में थोड़ा सा सूखा नारियल, मूंगफली के दाने, जीरा, सौंफ और साबुत धनिया डालकर रोस्ट कर लें. अब इसमें हरी मिर्च और लहसुन की कलियां मिलाकर मिक्सी में दरदरा पीस लें.

बेसन में स्टफिंग भरे: बेसन के डो की लोई लें और उसके चकले पर पतला बेल लें. उसके किनारों को काटकर उसे चौकोर शेप दे दें. उसके बाद उसमें मसाले को बेसन की शीट पर अच्छी तरह से फैलाना है.

रोल्स की शेप दें: मसाला फैलाने के बाद बेसन के रोल्स तैयार कर लें और इसी तरह रोल्स बनाकर रख लें. अगर फोल्ड करने में दिक्कत हो तो आप पॉलिथीन बैग की मदद से फोल्ड कर सकते हैं.

रोल्स को स्टीम करें: सभी रोल्स को फिर आप स्टीमर या इडली मेकर में रखकर स्टीम करने के लिए रख दीजिए. भाप से बेसन एकदम सेट हो जाता है और बिल्कुल टूटता भी नहीं है.

ग्रेवी तैयार करें: एक कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा डालकर चटकने दें. उसके बाद बारीक कटा प्याज, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भून लें. उसके बाद 1 कटोरी दही डालकर लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाएं और उसे चलाते हुए कड़ाही में डालें.

दही-टमाटर मिलाएं: दही को पकने दें फिर टमाटर की प्यूरी डालकर मिलाएं.2 मिनट पकाने के बाद गरम मसाला और पानी डालकर मिलाएं. पानी के पक जाने के बाद हरा धनिया बारीक काटकर मिला दें.

बेसन रोल्स को मिलाएं: जब ग्रेवी अच्छी तरह से पक जाए तब आप इसमें बेसन के रोल्स डाल दें और स्लो फ्लेम पर करीबन 3 से 4 मिनट तक पकाएं. इससे बेसन रोल्स में मसाला अच्छी तरह से मिल जाएगा. फिर आप इसे गरम-गरम सर्व करें

Related Posts

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581