तिगड़ाना में विरासत संरक्षण को बढ़ावा, आधुनिक संग्रहालय निर्माण की तैयारी शुरू

भिवानी.

हरियाणा की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने तिगड़ाना में प्रस्तावित संग्रहालय और पर्यटन केंद्र की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ड. नरेंद्र परमार सात सदस्यीय टीम के साथ मंगलवार को तिगड़ाना पहुंचे और सजरा प्लान के आधार पर करीब 20 एकड़ क्षेत्र की निशानदेही व पैमाइश करवाई।

पुरातत्व विभाग ने खेड़े की सुरक्षा के लिए बनने वाली चारदीवारी के लिए दो करोड़ 22 लाख 63 हजार रुपये लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को जमा करा दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। चारदीवारी बनने के बाद पूरे पुरातात्विक स्थल को संरक्षित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

सरस्वती-सिंधु सभ्यता कॉरिडोर का महत्वपूर्ण पड़ाव
डिप्टी डायरेक्टर के अनुसार प्रस्तावित पुरातात्विक कारिडोर में तिगड़ाना के साथ-साथ राखीगढ़ी (हांसी), खरड़अलीपुर (हिसार), भिरड़ाना (फतेहाबाद), बनावली (फतेहाबाद), कुनाल (फतेहाबाद) और बालू (कैथल) जैसी ऐतिहासिक साइटों को जोड़ा जाएगा।

आधुनिक संग्रहालय विकसित किया जाएगा –
तिगड़ाना खेड़े की सुरक्षा और संरक्षण के लिए चहारदीवारी निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सबसे पहले सजरा प्लान के तहत पैमाइश करवाई है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। भविष्य में यहां आधुनिक संग्रहालय विकसित किया जाएगा, जहां खोदाई में प्राप्त पुरावशेषों को प्रदर्शित किया जाएगा।
– डॉ. नरेंद्र परमार, डिप्टी डायरेक्टर, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग चंडीगढ़

Related Posts

‘दाढ़ी-टोपी वालों के डर से तरकुलही माई के मंदिर नहीं गए अखिलेश’, मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर निशाना

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली 13 वर्षीय मासूम की जान', अखिलेश की गोरखपुर रैली पर राजभर का बड़ा आरोप अखिलेश को माफियापरस्ती से फुरसत नहीं, मंदिर जाने से डर लगता…

भारत मंडपम में दिखेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक, लोक कलाकारों की प्रस्तुति आज

भारत मंडपम में आज  गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581