ड्रोन हमलों से निपटने की तैयारी तेज, भारत में एंटी-ड्रोन शॉटगन बनाएगी विदेशी कंपनी

नई दिल्ली

रूस की प्रसिद्ध हथियार निर्माता कंपनी कलाश्निकोव कंसर्न ने भारत में MP-155 शॉटगन के स्थानीय उत्पादन के लिए एक भारतीय साझेदार के साथ लाइसेंसिंग समझौता किया है. यही कंपनी एके-47 बनाती है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन लुशनिकोव ने इस समझौते की पुष्टि की है. यह समझौता भारत-रूस रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।  MP-155 मूल रूप से शिकार के लिए डिज़ाइन की गई सेमी-ऑटोमैटिक 12 गेज शॉटगन है, लेकिन आधुनिक युद्धक्षेत्रों में यह कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोनों के खिलाफ प्रभावी साबित हुई है. MP-155 को इज़ेव्स्क मैकेनिकल प्लांट में विकसित किया गया था. इसका उत्पादन 2012 से शुरू हुआ। 

 यह गैस-संचालित सेमी-ऑटोमैटिक शॉटगन है जो 12/76 और 12/89 कैलिबर के कारतूस चला सकती है। इसका वजन लगभग 3.15 से 3.8 किलोग्राम के बीच होता है. इसमें एल्युमिनियम मिश्र धातु का इस्तेमाल होने से यह हल्की और संतुलित है. पारंपरिक शिकार वाले संस्करण के अलावा इसमें टैक्टिकल और एंटी-ड्रोन संस्करण भी उपलब्ध हैं. एंटी-ड्रोन संस्करण में पिकाटिनी रेल, रेड-डॉट साइट, नाइट विजन डिवाइस और विस्तारित मैगजीन जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं. विशेष कारतूसों के साथ यह 50 से 100 मीटर की दूरी तक छोटे और तेज ड्रोनों को निशाना बना सकती है।                

आधुनिक युद्धों में एफपीवी और कामिकेज़ ड्रोनों का बढ़ता इस्तेमाल इस हथियार को प्रासंगिक बना रहा है. सैनिक इसे करीबी रेंज में ड्रोन को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि पारंपरिक राइफलें छोटे और तेज लक्ष्य पर कम प्रभावी होती हैं जबकि शॉटगन के छर्रे बड़े क्षेत्र को कवर करते हैं। 

कलाश्निकोव पहले से ही भारत में इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए AK-203 असॉल्ट राइफलों का उत्पादन कर रहा है. अमेठी में यह संयंत्र प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ चल रहा है. MP-155 का लाइसेंसिंग समझौता इसी सहयोग का विस्तार है. भारतीय साझेदार का नाम, उत्पादन स्थल, मात्रा और समय-सीमा अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. कंपनी रूसी तकनीकी सहायता के साथ उत्पादन करेगी और धीरे-धीरे स्थानीय सामग्री का हिस्सा बढ़ाया जाएगा। 

यह कदम भारत की आत्मनिर्भरता की नीति के अनुरूप है. भारत ड्रोन खतरे से निपटने के लिए स्वदेशी और विदेशी दोनों विकल्पों पर काम कर रहा है. सुरक्षा एजेंसियां और सशस्त्र बल सस्ते तथा प्रभावी एंटी-ड्रोन समाधान तलाश रहे हैं. MP-155 जैसे हथियार न केवल सैन्य बल्कि आंतरिक सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। 

Related Posts

वोटर लिस्ट से नाम हटने पर घबराने की जरूरत नहीं, EC ने बताया कैसे दोबारा जुड़वा सकते हैं नाम

 नई दिल्ली चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं, वे…

सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, बिलकिस बानो केस के दो दोषियों की सजा पर लगी रोक

नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581